• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- आंदोलन समाप्त करें अन्नदाता

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
narendra tomar

narendra tomar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आंदोलन के आज 7 महीने पूरे हो गए हैं। आजके दिन को किसानों ने खेती बचाओ और लोकतंत्र बचाओ के रूप में मनाया। साथ ही राज्यों के राज्यपालों को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज किसानों से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी किसान यूनियन के लोगों को कहना चाहता हूं कि उनको अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए। भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए भी तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है।

आपको बता दें कि आज किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान जुटे और तीन कृषि कानून को वापस कराने के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के दौरान किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला।

आन्दोलन के सात माह पूरे होने पर राज्यपालों को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

इस आंदोलन में महिलाएं, पुरुष बुजुर्ग व युवा भी शामिल हुए। किसानों ने देश भर में इस आंदोलन को दशा और दिशा देने की कोशिश की। किसानों ने राज्यों की राजभवन के बाहर विरोध किया और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जब तक तीन किसी कानून वापस नहीं होते किसान यह आंदोलन यूं ही बदस्तूर जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच 11 बार से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं. मगर नतीजा हमेशा बेनतीजा ही निकला। सरकार ने किसानों को समझाने की कोशिश की। वहीं, किसानों का कहना है कि उन्होंने भी सरकार को समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी। इसलिए आंदोलन जारी रहेगा।

गिरफ्तारी की अफवाह पर बोले टिकैत, मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं, सब सामान्य

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस कानून पर फिलहाल रोक लगा रखी है और सरकार किसानों से बात करना चाहती है। मगर यह बातचीत का सिलसिला कब शुरू होता है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। अब देखना यह है कि यह किसान आंदोलन कब अपने मुकाम पर पहुंचता है।

Tags: farmer protestgazipur borderKisan andolannarendra tomarNational newsRakesh Tikait
Previous Post

आन्दोलन के सात माह पूरे होने पर राज्यपालों को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सात साल से किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Randeep Surjewala

सात साल से किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

आग लगने से छह मकान जलकर खाक, दो व्यक्ति और मवेशी झुलसे

14/03/2024
PM Modi

देश 26 नवम्बर को कभी भूूल नहीं सकता: मोदी

26/11/2023

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर आएगी चमक : योगी

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version