• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आन्दोलन के सात माह पूरे होने पर राज्यपालों को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान संगठनों ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे आन्दोलन के सात माह पूरे होने पर आज देश भर में राजभवनों के निकट धरना प्रदर्शन किया और राज्यपालों को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों के आन्दोलन स्थल गाजीपुर बार्डर पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस लेने तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने की मांग को लेकर देश के सभी राजभवनों के निकट धरना प्रदर्शन किया और राज्यपालों को ज्ञापन सौंपा है।

श्री टिकैत ने कहा कि पिछले दिनों कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को किसान संगठनों के साथ बना किसी शर्त के बातचीत को लेकर एक पत्र लिखा गया था लेकिन उसका अब तक जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा, “ किसान सात माह से आन्दोलन कर रहे हैं, सरकार सुन नहीं रही है। किसान कमजोर नहीं है। सरकार के मांग माने जाने तक आन्दोलन चलता रहेगा। ”

इस बीच श्री तोमर ने ट्वीट कर कहा , “ मैं सभी किसान यूनियन के लोगों को कहना चाहता हूँ कि उनको अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए। भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए भी तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है। ”

गिरफ्तारी की अफवाह पर बोले टिकैत, मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं, सब सामान्य

श्री टिकैत ने कहा कि किसान संगठन सरकार से बात करना चाहते हैं ताकि समस्या का समाधान हो। सरकार जैसे ही तीन कृषि सुधार कानूनों को वापस लेगी और एमएसपी को लेकर कानून बना देगी वैसे ही यह आन्दोलन समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और इसमें किसान शांतिपूर्ण से अपना आन्दोलन कर रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन कब तक चलेगा इसका उन्हें भी पता नहीं है।

किसान नेता ने कहा कि कोरोना संकट के कारण आन्दोलन स्थल पर भीड़ नहीं होने दी जा रही है और किसानों को बारी बारी से आन्दोलन स्थल पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नेता युद्धवीर सिंह और विरेन्दर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है।

पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हाजर खान लंबी बीमारी से निधन

उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों की ओर से दिल्ली की सीमा पर गाजीपुर, टिकरी और सिंधु बार्डर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के चालीस किसान संगठनों और सरकार के बीच ग्यारह दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

Tags: farmer protestgazipur borderKisan andolanNational newsRakesh Tikait
Previous Post

पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हाजर खान लंबी बीमारी से निधन

Next Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- आंदोलन समाप्त करें अन्नदाता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
Next Post
narendra tomar

कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- आंदोलन समाप्त करें अन्नदाता

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

अखिलेश यादव के प्लेन को मुरादाबाद में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, सपा का दावा

02/02/2023
Covid vaccine

इस शख्स ने 24 घंटे में लिए कोविड वैक्सीन की 10 डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय मचा हड़कंप

12/12/2021
CM Yogi

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version