• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ की यादगार निशानी का माध्यम बनेगा एआई चैटबॉट

Writer D by Writer D
16/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। आप दुनिया के किसी कोने में हों, महाकुम्भ (Maha Kumbh) की यादगार निशानी पुरस्कार के तौर पर पा सकते हैं। यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल महाकुम्भ के विजन के जरिए पूरी दुनिया को मिलने जा रही है। महाकुम्भ में अपनी तरह के पहले अभिनव प्रयोग के रूप में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए किया जा रहा है। इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रख भी सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि महाकुम्भ के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी।

मोदी, योगी का सपना हो रहा साकार, विभागों के समन्वय से ले रहा आकार

पीएम के डिजिटल महाकुम्भ (Digital Maha Kumbh) के विजन को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुम्भ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के साथ साथ मेला के अधिकारी और महाकुम्भनगर की पुलिस मिलकर पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ के विजन पर आगे बढ़कर काम कर रही है।

तस्वीर युक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने का भी बनेगा माध्यम

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब डिजिटलीकरण को इतना ज्यादा फ्लो मिल रहा है। एआई चैट बॉट के जरिए महाकुम्भ की यादगार निशानी देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। इसके लिए लिंक (https://chatbot.kumbh.up.gov.in) पर जाना होगा। या फिर इसका क्यूआर स्कैन करके अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। सीएम योगी के निर्देश पर देश के कोने कोने में एआई चैट बॉट का प्रचार किया जा रहा है। देश दुनिया में इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया के जरिए डिजिटली प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट का ट्रेंड अचानक बढ़ गया है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अपनी तरह का है यह पहला अभिनव प्रयोग

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए इस तरह का पहला प्रयोग किया जा रहा है, जो महाकुंभ के लिए रोमांचित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया है।

महाकुम्भ-2025 आधुनिक जियो ट्यूब तकनीक से ट्रीट होगें प्रयागराज के सभी 22 अनटैप्ड नाले

एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुम्भ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है। साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा।

इन 11 भाषाओं में करेगा आपकी मदद

हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू

बोलकर या लिखकर पूछ सकते हैं अपने सवाल

एआई चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमेंं बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं। साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMaha Kumbh2025
Previous Post

फ्रांस के राजदूत डॉ.थियरी माथू ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

‘सनातन का सूर्य’ हैं योगी आदित्यनाथ, सकुशल निभा रहे हैं संरक्षक की भूमिकाः स्वामी अवधेशानंद गिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post

'सनातन का सूर्य' हैं योगी आदित्यनाथ, सकुशल निभा रहे हैं संरक्षक की भूमिकाः स्वामी अवधेशानंद गिरी

यह भी पढ़ें

Dr. Sonia Nityanand

डॉ सोनिया नित्यानंद बनी लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की नयी निदेशक

30/04/2021
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने बताया घोटाले का किंगपिन

20/04/2024
A new twist is coming in the small screen's popular show Kundali Bhagya

छोटे पर्दे का चर्चित शो कुंडली भाग्य में आने वाला है नया मोड़..

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version