• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब AI करेगा कॉपियों की जांच, मिनटों में मिलेगा रिज़ल्ट

Writer D by Writer D
21/02/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
AI

AI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीन की क्लासरूम अब सिर्फ ब्लैकबोर्ड और किताबों तक सीमित नहीं रहीं—अब यहां AI टीचर असिस्टेंट भी काम कर रहा है। देश के कई बड़े शहरों में स्कूलों ने होमवर्क और कॉपी जांचने की जिम्मेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को सौंप दी है। यह टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स की कॉपियों को स्कैन करती है, गलतियां पकड़ती है, नंबर देती है और साथ ही तुरंत फीडबैक भी तैयार कर देती है। नतीजा यह हुआ है कि टीचर्स का समय बच रहा है और वो अब पढ़ाने व बच्चों की पर्सनल गाइडेंस पर ज्यादा फोकस कर पा रहे हैं।

चीन के कई स्कूलों में अब एडवांस न्यूरल नेटवर्क आधारित एआई सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक छात्रों की हाथों से लिखी कॉपियों को स्कैन करती है। स्कैन करने के बाद सिस्टम गलत आंसरों को चिन्हित करता है, सही जवाबों को मार्क करता है और कुछ ही सेकंड में पूरा मूल्यांकन तैयार कर देता है।

ऑनलाइन सामने आए वीडियो में देखा गया कि एआई न सिर्फ नंबर देता है, बल्कि हर सवाल पर डिटेल टिप्पणी भी करता है। इससे छात्रों को तुरंत समझ में आ जाता है कि उनसे कहां गलती हुई।

चीन की टेक कंपनी iFlytek द्वारा विकसित SPARK AI Grader P30 जैसे डिवाइज एक मिनट में लगभग 26 पन्नों की चेकिंग कर सकते हैं। इससे जांच प्रक्रिया बेहद तेज हो गई है।

टिचर्स को  फायदा

इस तकनीक की मदद से शिक्षकों का करीब 50 प्रतिशत तक कार्यभार कम हुआ है। पहले जहां उन्हें घंटों बैठकर कॉपियां चेक करनी पड़ती थीं, अब वही काम कुछ मिनटों में हो जाता है। इससे टीचर पढ़ाने, छात्रों से बातचीत करने और नए टिचिंग मेथड्स पर ध्यान देने के लिए ज्यादा समय निकाल पा रहे हैं। हालांकि निबंध और रचनात्मक कार्यों में अभी भी मानवीय समझ जरूरी मानी जाती है, इसलिए इन मामलों में शिक्षक खुद मूल्यांकन करते हैं।

Tags: AI
Previous Post

प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे… राहुल गांधी ने साधा निशाना

Next Post

पत्नी को 1 थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं… इस हाईकोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Next Post
Slap

पत्नी को 1 थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं… इस हाईकोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दिल्ली से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

30/08/2021
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने दी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुभकामनाएं

27/02/2024
Sharadiya Navratri

Shardiya Navratri: इन राशि वालों पर बरसेगी देवी मां की कृपा, चमक जाएगी किस्मत

18/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version