Main Sliderखेल

टी-20 सीरीज में कोरोना की बाउंसर, साउथ अफ्रीका का प्लेयर पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के बीच दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेला जा रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मर्करम कोरोना पॉजिटिव (Aidan Markram) पाए गए हैं। हालांकि, इसका दोनों देशों के बीच हो रहे पहले मैच पर फर्क नहीं पड़ा और दिल्ली में गेम जारी रहा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मैच से पहले होने वाले कोरोना टेस्टिंग के आखिरी राउंड में एडन मर्करम (Aidan Markram) कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि एडन मर्करम की तबीयत ठीक है और वह सही से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। एडन मर्करम को छोड़कर बाकी टीम निगेटिव पाई गई है, ऐसे में दिल्ली टी-20 मैच पर कोई असर नहीं पड़ा है।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग-2022 खत्म होने के ठीक बाद यह सीरीज़ हो रही है। भारत के कई स्टार प्लेयर आईपीएल के बाद अपने घर गए थे और बाद में सीरीज़ के लिए जुटे थे। जबकि साउथ अफ्रीका के जो प्लेयर आईपीएल में खेल रहे थे वो भारत में रुके रहे थे।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, बीमारी से बदल गया लुक

टी-20 सीरीज़ के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मर्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वेन डेर डूसेन, मार्को जानसेन।

दिल्ली में हो रहे पहले टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया।

Related Articles

Back to top button