• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान पहुंचा दिल्ली

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Air India

Air India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बीच रविवार को राजधानी काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान एआई244 नई दिल्ली पहुंचा।

तालिबान के लड़ाके रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घुस गये और केंद्रीय सरकार से बेशर्त आत्मसमर्पण करने को कहा है। इस बीच, तालिबान से वार्ता की कोशिश नाकाम होने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है और अली अहमद जलाली को देश का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है।

इससे पहले तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कतर के अल-जजीरा अंग्रेजी उपग्रह समाचार चैनल को बताया कि चरमपंथी ‘काबुल शहर के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का इंतजार कर रहे हैं।’ उन्होंने अपने लड़ाकों और सरकार के बीच किसी भी संभावित वार्ता की जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि यह पूछने पर कि तालिबान किस तरह का समझौता चाहता है, इस पर शाहीन ने कहा कि वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण कर दें।

दूसरी ओर, कार्यवाहक रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने देश में संकट हल करने का अधिकार राजनीतिक नेताओं को सौंप दिया है। मोहम्मदी ने कहा कि देश के हालात पर बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दोहा का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में यूनुस कानूननी, अहमद वली मसूद, मोहम्मद मोहकिक सहित प्रमुख राजनीतिक नेता शामिल हैं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने छोड़ा देश, पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत

तालिबान के करीबी सूत्रों ने कहा कि इस बात पर सहमति बनी है कि गनी राजनीतिक समझौते के बाद इस्तीफा दे दिया और सत्ता संक्रमणकालीन सरकार को सौंप दिया। अफगानों ने कहा है कि वे एक राजनीतिक समाधान चाहते हैं और देश में जारी हिंसा को समाप्त करना चाहते हैं।

Tags: afganistan newsAir Indiadelhi newstaliban news
Previous Post

उत्तराखंड में शुरू हुई देश की पहली ‘सचल न्यायालयों’ की व्यवस्था

Next Post

कमिश्नर के सामने प्यून ने किया ध्वजारोहण, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post

कमिश्नर के सामने प्यून ने किया ध्वजारोहण, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

अखिलेश पर संबित का तंज, कहा- जिन्ना से जो करें प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करें इंकार

24/01/2022
अमित शाह Amit Shah

बंगाल की भूमि पर ममता बनर्जी कर रही हैं तुष्टिकरण की राजनीति : अमित शाह

06/11/2020
मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया

लखनऊ की वायु गुणवत्ता में लॉकडाउन के दौरान सुधार हुआ : संयुक्ता

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version