• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा द्वारा किये गए हवा-हवाई चुनावी वायदे अव्यावहारिक : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
10/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए हवा-हवाई चुनावी वायदे न केवल अव्यावहारिक हैं, बल्कि यदि उन्हे गंभीरता से लिया जाए, तो उन्हे लागू करने में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था चरमरा जाएगी। यह दावा करते हुए प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना (suresh khanna) ने कहा कि  सपा प्रमुख मंत्री अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पूर्व मुख्य मंत्री भी रह चुके हैं। उनको यह अच्छी तरह मालूम है कि इस प्रकार के वादे करना जिनमे अधिकतर मुफ़्त में दिए जाने वाले सामान और सेवाएं हैं, प्रदेश की अर्थ व्यवस्था के लिए नुकसानदेह है।

उन्होंने कहा कि सपा के वायदों पर विश्वास करना असंभव है।

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने  88 पन्नों के घोषणा पत्र में  500 से ज्यादा वादे किये हैं। इस प्रपत्र का नाम ‘वचन पत्र’ दिया गया है लेकिन इसमे अधिकतर मुफ़्त में दिए जाने वाले समान और सेवाएं शामिल हैं। यदि कुछ ‘मुफ़्त’ वाले वादों पर नजर डाली जाए, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि उन्हे पूरा करना लगभग असंभव होगा और उन्हे पूरा करने में राज्य में आर्थिक अस्थिरता या सकती है।

सुरेश खन्ना का अखिलेश पर पलटवार, कहा- जिम्मेदारी भरा व्यवहार करें

प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कहा कि उदाहरण के तौर, वादों के अनुरूप गरीब परिवारों को हर साल दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाने पर 6.5 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ सकता है, बाइक वालों को हर महीने 1 लीटर पेट्रोल और ऑटो चालकों को हर महीने 3 लीटर पेट्रोल मुफ्त देने से हर साल 11,294 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पढ़ेगा। इसी प्रकार, लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने में 20 लाख करोड़ का घाटा सरकार को वहन करना पड़ सकता है।

आँकड़े बताते हैं कि 2012 से 2017 के बीच राज्य में बिजली के रेट 60.71% बढ़े थे। शहर में 14-18 घंटे और गांव में 10 घंटे बिजली आती थी।

अन्य वायदों  में दो बोरी डीएपी खाद मुफ्त देने की बात है लेकिन ऐसा करने पर सरकार पर दबाव बढ़ेगा और डीएपी खाद की कमी हो सकती है।

सुरेश खन्ना ने आज KGMU में सेंटर फॉर आर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटीजश् का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि अखिलेश ने ‘राज्य में 20 लाख छात्रों’ को लैपटॉप वितरित किए जाने का वायदा किया है जबकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये पूरे पांच साल के कार्यकाल में दिए जाएंगे या हर साल।

स्कूलों को टेबल, कुर्सी से लैस किये जाने की बात भी कही गई है लेकिन सपा की सरकार के दौरान 68 हजार स्कूल में बेंच भी नहीं थी, और 83,000 स्कूलों में बिजली व्यवस्था नहीं थी।

इसी तरह अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी जब सपा सरकार थी तब हर दिन 7,650 क्राइम दर्ज हुए। और पूरे कार्यकाल में पुलिस पर 1,044 हमले हुए, पुलिस को सप्ताहिक छुट्टी तक नहीं मिलती थी और महिला सुरक्षा के मामले में साल 2014 में एनसीआरबी ने यूपी को सबसे असुरक्षित राज्य माना था।

सपा का एक और वायदा है कि आगरा और प्रयागराज में मेट्रो शुरू की जाएगी, जबकि अपनी सरकार रहने के दौरान सिर्फ सर्वे ही होता रहा। लखनऊ मेट्रो का कमर्शियल परिचालन और कानपुर मेट्रो की शुरुआत वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही हुआ।

मंत्री ने कहा कि सपा द्वारा इस प्रकार के अव्यावहारिक वायदे किया जाना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

Tags: Election 2022elections 2022pm modiSuresh KhannaUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं कोहली, सिर्फ इतने रन दूर

Next Post

गर्मी-चर्बी निकालते हैं भर्तियां नहीं : प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Kunwar Abhijay Patel becomes state president of Apna Dal Kamerawadi Yuva Manch
उत्तर प्रदेश

कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

08/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

08/09/2026
Next Post
priyanka gandhi

गर्मी-चर्बी निकालते हैं भर्तियां नहीं : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

PM मोदी को इस नेता ने दिया अपनी पार्टी जॉइन करने का ऑफर, जानें पूरा मामला

03/11/2021
iqoo5 smartphone

iQOO 7 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

24/12/2020
Corona

बेकाबू होता कोरोना! विश्व में सात दिन में 29 लाख से ज्यादा नए मरीज

03/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version