• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक ढह गया इस दिग्गज कंपनी का मोबाइल टावर, बाल-बाल बचे 11 लोग

Writer D by Writer D
09/12/2023
in क्राइम, कर्नाटक, राष्ट्रीय
0
Mobile Tower

Mobile Tower Collapses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। राज्य के उपनगर पार्वती नगर में तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक घर में लगा एयरटेल मोबाइल कंपनी का टावर (Mobile Tower) ढह गया। जेसीबी से जब खाली जगह की सफाई की जा रही थी उसी वक्त मोबाइल टावर समेत बगल की पुरानी इमारत ढह गई, गनीमत है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। बगल में खाली पड़े प्लॉट पर मकान बनाने के लिए मालिक नींव हटाने की तैयारी कर रहा था। जिसके तहत में जेसीबी से साइट को साफ करने का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना घट गई।

घटनास्थल के बगल वाले मकान पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर (Airtel Mobile Tower) लगा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जब जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही थी तो टावर हाउस और उसके ऊपर लगा लोहे का टावर अचानक ढह गया।

मोबाइल टावर (Mobile Tower) से सटी दो मंजिला इमारत में 11 लोग रह रहे थे। टावर गिरने का अंदेशा होने पर घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसलिए सौभाग्य से 11 लोग खतरे से बच गए। मोबाइल टावर के गिरने से बगल की 2 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बीबीएमपी अधिकारी और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बीबीएमपी अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए साइट के मालिक हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

योगी सरकार ने बादल दीये 42 ASP, देखें पूरी लिस्ट

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इमारत और उसके ऊपर बने टावर की तस्वीरें और वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लीं। सौभाग्य से, इमारत और टावर एक खाली जगह पर गिरा। आधिकारियों का कहना है कि खाली जगह थी इसलिए नुकसान ज्यादा नहीं हुआ।

Previous Post

योगी सरकार ने बादल दीये 42 ASP, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

सोनिया गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
Next Post
PM Modi wishes Sonia Gandhi on her birthday

सोनिया गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कही ये बात

यह भी पढ़ें

Hina Khan

कोराना कल में हिना खान की होममेड वैक्स से घर पर ही करें वैक्सिंग

23/08/2020
suicide bombing

स्कूल में आत्मघाती बम धमाका, 46 लड़कियों समेत 53 की मौत

03/10/2022
encroachment removal campaign

समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर चला बुलडोजर

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version