• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… तो हिन्दी में क्यों रिलीज करते हो अपनी फिल्में, किच्चा के बयान पर अजय का पलटवार

Writer D by Writer D
27/04/2022
in मनोरंजन
0
ajay devgan

ajay devgan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। हिंदी भाषा को लेकर दिए गए कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप (Kicha Sudeep) के बयान पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर किच्चा सुदीप से सवाल किया है कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो वो अपनी फिल्मों को हिंदी में डब कर के क्यों रिलीज़ करते हैं। हाल ही में किच्चा सुदीप ने एक फिल्म के लॉन्च इवेंट के दौरान कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही।

अजय देवगन (Ajay Devgan) का ट्वीट

अजय देवगन (Ajay Devgan) ने किच्चा सुदीप को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, “किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।”

.@KicchaSudeep मेरे भाई,
आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं?
हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी।
जन गण मन ।

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 27, 2022

 

अजय देवगन ने काजोल से क्यों की शादी, 23 साल बाद किया बड़ा खुलासा

अजय देवगन (Ajay Devgan) के ट्वीट पर यूज़र्स की प्रतिक्रिया

‘हिंदी को थोपना बंद करें’ के हैशटैग के साथ कत्युशा नाम की एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, “हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। हिंदी हमारी मातृभाषा नहीं है। ये सिर्फ 23 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।” ट्वीट में कत्युशा ने दावा किया कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने साल 2021 में 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जबकि बॉलीवुड की फिल्मों ने महज 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल किच्चा सुदीप ने हिंदी को लेकर बयान तब दिया जब उनसे इंवेंट में सवाल के दौरान कन्नड़ फिल्मों को पैन इंडिया कहा गया। केजीएफ 2 के हिंदी वर्ज़न ने शानदार कारोबार किया है। इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर किच्चा सुदीप ने कहा, “आपने कहा कि एक पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनाई गई है।

Oops moment की शिकार हुई उर्फी, वीडियो वायरल

मैं इसमें एक करेक्शन करना चाहता हूं। हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। वो (बॉलीवुड) अब पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं। वो लोग तमिल और तेलुगू में फिल्में डब कर संघर्ष (कामयाबी के लिए) कर रहे हैं, लेकिन ये हो नहीं पा रहा। आज हम लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह देखी जा रही हैं।”

Tags: Ajay DevganBollywood NewsEntertainment newsfilmy gupshupkicha sudeep
Previous Post

Oops moment की शिकार हुई उर्फी, वीडियो वायरल

Next Post

8वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, बिना एग्जाम के PWD में मिलेगी जॉब

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Next Post
J&K High Court

8वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, बिना एग्जाम के PWD में मिलेगी जॉब

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

जंगल में पेड़ पर लटका मिला ऑटो चालक का शव

18/01/2022
GPAT 2021

MPharma के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जारी, जानें ऑनलाइन एग्जाम का पैटर्न

24/12/2020
suicide

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version