• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजय मिश्रा टेनी की बढ़ी मुश्किलें, 23 साल पुराना हत्याकांड मामला पहुंचा SC

Writer D by Writer D
19/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
Ajay Mishra

Ajay Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra) से जुड़ा 23 साल पुराना हत्याकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। साल 2000 में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता प्रभात गुप्ता की हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मई 2023 में इस मामले के आरोपी अजय मिश्रा टेनी समेत 4 आरोपियों को बरी कर दिया था।

प्रभात गुप्ता के भाई राजीव गुप्ता ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दाखिल की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सन 2004 में दिए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया था। निचली अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। प्रभात गुप्ता हत्याकांड में सुभाष मामा, शशि भूषण उर्फ पिंकी, राकेश उर्फ डालू और अजय मिश्रा टेनी आरोपी थे।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 8 जुलाई 2000 को प्रभात गुप्ता अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में सड़क पर ही सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर कर उनकी हत्या दी गई थी। प्रभात गुप्ता उस समय समाजवादी पार्टी के युवा नेता थे। उस समय भी अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra) बीजेपी से जुड़े थे। इस हत्याकांड में अजय मिश्रा टेनी समेत 4 लोगों को नामजद किया गया था। निचली अदालत और हाईकोर्ट से पीड़ित परिवार को निराशा हाथ लगी थी। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।

‘मौत’ की उड़ान! बीच आसमान में पायलट ने तोड़ा दम, ऐसे ही इमरजेंसी लैंडिंग

प्रभात गुप्ता के भाई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रभात गुप्ता हत्याकांड में अजय मिश्रा टेनी को बरी करते हुए यूपी सरकार की याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ट्रायल कोर्ट के टेनी को बरी करने के फैसले को बरकरार रखा था।

लखीमपुर की निचली अदालत ने टेनी को बरी कर दिया था, लेकिन निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की थी। वो भी खारिज कर दी गई। साल 2000 में प्रभात गुप्ता की हत्या हुई थी और साल 2004 में ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में टेनी को बरी किया था।

Tags: Ajay Mishralakhimpur khiri newsup news
Previous Post

अग्निवीर वायु भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें आवेदन

Next Post

मेडिकल ऑफिसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी ज्यादा सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Health

मेडिकल ऑफिसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी ज्यादा सैलरी

यह भी पढ़ें

Wheat procurement will start in the state from Monday

सोमवार से प्रदेश में शुरू होगी गेहूं खरीद

16/03/2025
रामायण पाठ

आइये जानें पूरी रामायण पाठ का लाभ, सिर्फ इस एक मंत्र के जाप करने मिल जाता है सुख

07/08/2020
Corbevax

अब कोविशील्ड, कोवैक्सीन लगवा चुके वयस्कों को लगेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज़

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version