• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजिंक्य रहाणे बोले – ‘प्लेइंग XI पर फिलहाल फैसला नहीं, अश्विन होंगे हमारे लिए अहम’

Desk by Desk
15/12/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
india vs australia

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एडिलेड| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 17 दिसंबर से खेली जानी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एडिलेड टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट जाएंगे, और इसके बाद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। मैच से दो दिन पहले रहाणे ने कहा है कि अभी तक प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, इसके अलावा उन्होंने आर अश्विन की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘टीम में रविचंद्रन अश्विन की भूमिका काफी अहम है। वह काफी अनुभवी हैं और उनकी गेंदबाजी में काफी वैरिएशन है। एक बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में उनका रोल हमारे लिए काफी अहम है। मुझे यकीन है कि उनके लिए यह सीरीज काफी अच्छी होगी।’ उप-कप्तान ने कहा, ‘हम यहां महीने भर पहले पहुंच गए थे।

टी20 टूर्नामेंट के साथ श्रीसंत कर सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी

क्वारन्टीन पीरियड चैलेंजिंग था और हम भाग्यशाली रहे कि हमें अभ्यास सेशन का मौका मिला जो अच्छा है। टीम की तैयारी काफी अच्छी है। हमें इस साल प्रैक्टिस करने और रणनीति बनाने का मौका मिला। पहले टेस्ट मैच से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने से हमें मदद मिली। हम इस सीरीज का शानदार तरीके से आगाज करने के लिए उत्सुक हैं।’

रहाणे ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है और उनके घर में कंगारू टीम के खिलाफ खेलना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण होता है। उनके पास टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं और इन खिलाड़ियों को यहां का एन्वॉयरमेंट अच्छे से पता है। प्रैक्टिस मैचों में हम उनके खिलाफ खेले। ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी अच्छी और संतुलित है।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के माहौल में खुद को ढालना काफी महत्वपूर्ण है और एक टीम के रूप में खेलना बहुत जरूरी है। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आपको किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती। ऑस्ट्रेलिया में हालात थोड़े बेहतर है और हमारे लिए फिलहाल अन्य चीजों के अलावा सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना ज्यादा जरूरी है।’

Tags: "Ravichandran AshwinAdelaide TestAjinkya Rahanecricketcricket newsDay Night TestInd vs AusIndia Australia 2020-21 Test SeriesIndia Australia Test Seriesindia playing xiindia vs australiaishant sharmaJaspreet Bumrahpink ball testR AshwinRahanevirat kohliअजिंक्य रहाणेआर अश्विनऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंडियाभारत ऑस्ट्रेलिया टेस्टभारत प्लेइंग XIभारत बनाम ऑस्ट्रेलियारविचंद्रन अश्विनविराट कोहली
Previous Post

टी20 टूर्नामेंट के साथ श्रीसंत कर सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी

Next Post

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Desk

Desk

Related Posts

FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Body Polishing
Main Slider

त्वचा पर चाहिए फूलों-सा निखार तो करें बॉडी पोलिशिंग, मगर इन बातों का रखे ध्यान

04/06/2026
Main Slider

इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

04/06/2026
face pack
Main Slider

स्किन पर पॉल्यूशन का असर कम करना चाहती हैं तो मसूर की दाल का पैक लगाएं

04/06/2026
Next Post

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

यह भी पढ़ें

detox drink

बॉडी डिटॉक्स करने के साथ वेट कंट्रोल के लिए पिएं ये तीन डाइट ड्रिंक्स

03/06/2021
cm yogi

सीएम योगी ने कह दी ऐसी बात की हंसी के ठहाकों से गूंजा उठा पूरा सदन

22/09/2022
Congress

कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, 27 में से 11 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version