• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत हत्याकांड: धनंजय की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी ED

Writer D by Writer D
05/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर, लखनऊ
0
Ajit murder case

Ajit murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के चर्चित अजीत सिंह हत्याकाण्ड में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लखनऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी धनंजय की यूपी के कई जिलों के अलावा अन्य कुछ राज्यों में अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया गया।

माना जा रहा है कि शीघ्र ही इन सम्पत्ति पर सरकार का हथौड़ा चलने वाला है। दूसरी तरफ डीसीपी ने इन अवैध सम्पत्तियों की जांच के लिए ईडी व आयकर विभाग को भी पत्र भेजा है। बताया जा रहा है कि ईडी शीघ्र ही इस मामले में जांच शुरू कर देगी।

अजीत सिंह हत्याकाण्ड की जांच में पर्यवेक्षण कर रहे डीसीपी की ओर से जारी सूची में आरोपित की संपत्तियों का जिक्र भी किया गया है। इनमें राजधानी के अलग अलग स्थानों पर छह फ्लैट व मकान, दो फार्म हाउस, गोमतीनगर में लैब, कई अवैध कंपनी, दिल्ली, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, फतेहगढ़ व बाराबंकी में कई संपत्ति होने की बात लिखी है। इसके अलावा पेट्रोल पंप, लखनऊ में कई स्टैंड, झारखंड में फार्म हाउस और कई स्थानों पर ईंट भट्ठे होने का दावा किया गया है। पुलिस की ओर से प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि धनंजय और उनके परिवार का आय का मुख्य श्रोत न होने के बावजूद अपराधिक कृत्यों से संपत्ति बनाई गई है, जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस देश में आया 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

दूसरी तरफ इस हत्याकाण्ड के आरोपी रहे और मुठभेड़ में मारे गए कन्हैया उर्फ गिरधारी की संपत्ति के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरधारी ने अपराधिक कृत्यों के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। आरोपित के कई स्थानों पर ईंट भट्ठे, आजमगढ़ और मऊ में फार्म हाउस, कई फर्जी कंपनियां, शराब के ठेके और कारखाने हैं। पुलिस ने इन संपत्तियों की जांच कर जब्त करने के लिए ईडी और आयकर विभाग से पत्राचार किया है।

उधर, अजीत हत्याकाण्ड में गठित की गयी पुलिस की टीमों ने गुरूवार को भी छापेमारी की लेकिन धन्नंजय सिंह को कुछ पता नहीं पाया है। बुधवार को देर रात धनंजय की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी। पुलिस ने गुडंबा, सुल्तानपुर रोड पर निमार्णाधीन आलीशान घर व जगहों पर दबिश दी थी। पुलिस धनंजय पर इनाम की राशि बढ़ाकर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

यूपी पुलिस के 75 इंस्पेक्टरो को मिली डीएसपी के पद पर प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने धनंजय की जमानत निरस्त कर उस पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए हाई कोर्ट में नियुक्त सरकारी वकीलों से राय मांगी है। उम्मीद है कि वकीलों की हड़ताल खत्म होने के बाद हाईकोर्ट खुलने पर इसके लिए जरूरी औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हाईकोर्ट से जमानत निरस्त होने की सूरत में धनंजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी और गिरफ्तारी के बाद दोबारा जेल भेजे जाने पर उसे आसानी से जमानत भी नहीं मिल सकेगी।

बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को धमकाकर उससे रंगदारी मांगने के मामले में धनंजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते वर्ष 27 अगस्त को धनंजय सिंह की अर्जी मंजूर करते हुए सशर्त जमानत दी थी। लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गिरधारी के बयान के आधार पर धनंजय सिंह को आरोपी बनाया गया। बीती रात लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर दो जगहों पर गिरफ्तारी वारंट की नोटिस भी चस्पा की गई थी।

Tags: 25 thousand reward25 हजार का इनामajeet murder caseajit singh murder casecrime newsex mp dhananjauy singhEx MP dhananjay singhhindi newslucknow gang warlucknow gangwarlucknow policerewardup newsup politicians with criminal backgroundअजीत सिंह हत्याकांडइनामछापामारीतलाशपूर्व सांसद धनंजय सिंहलखनऊ गैंगवारलखनऊ पुलिस ने घोषित किया इनामवांक्षितवांटेड
Previous Post

यूपी में 32 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर, 30 ऑफिसरों को ट्रेनिंग के बाद दी गई नई तैनाती

Next Post

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन से अधिक के फोन समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
mobile thief gang

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन से अधिक के फोन समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Randeep Surjewala

मोदी सरकार किसानों को राजनैतिक लॉलीपॉप पकड़ाने की बजाय कृषि कानूनों को खत्म करे: सुरजेवाला

02/12/2020
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, भाई अफजाल की 14.90 करोड़ की संपत्ति जब्त

24/07/2022
राहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवाना

राहुल के साथ हाथरस के लिए रवाना हुई प्रियंका, यूपी बार्डर में एंट्री मिलेगी या नहीं?

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version