• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजित हत्याकांड: माफिया धनंजय सिंह प्रतापगढ़ जेल में होंगे शिफ्ट, आदेश जारी

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह  को प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल  से फतेहगढ़ जेल  शिफ्ट किया जाएगा। गुरुवार को धनंजय सिंह की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी. बता दें 2017 के एक पुराने मामले में अपनी जमानत रद्द करवाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें नैनी जेल भेजा गया था।

फिलहाल नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में धनंजय सिंह को रखा गया है। उनकी सुरक्षा में एक जेलर और एक डिप्टी जेलर को भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से हाई सिक्योरिटी बैरक पर नजर रखी जा रही है. जेल के बाहर से लेकर जेल के भीतर तक सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। जेल के अंदर जहां अतिरिक्त जेल वार्डर तैनात किए गए हैं, वहीं जेल के बाहर भी पीएसी के साथ ही नैनी थाने से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

दरअसल, 5 मार्च को जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज 2017 के पुराने मामले में प्रयागराज की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में बेल बांड कैंसिल करा कर बाहुबली धनंजय सिंह नैनी सेंट्रल जेल पहुंचे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में बाहुबली धनंजय सिंह का नाम आने के बाद लखनऊ पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही थी और 25000 का इनाम भी घोषित किया था।

आगरा-कानपुर हाइवे पर ट्रक-स्कोर्पियो में भीषण टक्कर, 8 की मौत, चार की हालत गंभीर

माना जा रहा है कि योगी सरकार में अपराधियों और माफियाओं के लगातार एनकाउंटर से डरकर ही एक रणनीति के तहत बाहुबली ने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया था। लेकिन धनंजय सिंह के नैनी सेंट्रल जेल आने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई। दरअसल, नैनी सेंट्रल जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और माफिया अभय सिंह के कई गुर्गे और शार्प शूटर बंद हैं। इसके साथ ही साथ पश्चिमी यूपी के कई शातिर अपराधी भी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. पश्चिम का शातिर अपराधी सागर मलिक जिसने मुजफ्फरनगर कोर्ट के अंदर विक्की मालिक की हत्या की थी वह भी इसी जेल में बंद है। नैनी सेंट्रल जेल में 68 ऐसे बड़े कैदी बंद है जो कि दूसरे जिलों से ट्रांसफर किए गए हैं और बड़े अपराधी हैं। जिनसे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जान को खतरा हो सकता है। लिहाजा आज धनंजय सिंह को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया जाएगा।

Tags: Ajit Murder Casecrime newsdhananjay singhNaini Central jailPrayagraj Newsup news
Previous Post

आगरा-कानपुर हाइवे पर ट्रक-स्कोर्पियो में भीषण टक्कर, 8 की मौत, चार की हालत गंभीर

Next Post

12वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
petrol-diesel price

12वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

murder

डबल मर्डर से दहला शहर: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव

30/08/2022
drugs recovered

नौसेना ने अरब सागर में बरामद की 3 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स

20/04/2021
अमित शाह Amit Shah

बंगाल की भूमि पर ममता बनर्जी कर रही हैं तुष्टिकरण की राजनीति : अमित शाह

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version