• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सीएम योगी ने आईएएस सुहास एल वाई को दी बधाई

Writer D by Writer D
26/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated IAS Suhas LY

CM Yogi congratulated IAS Suhas LY

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में खेल विभाग के सचिव आईएएस सुहास एल वाई (IAS Suhas LY) ने फिर पैरा बैडमिंटन में अपना कमाल दिखाया है। थाईलैंड के पटाया में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने एमएस एसएल 4 में वर्ल्ड नंबर 2 सीड फ्रेडी सेतियावान को 21-18,21-18 से हराया। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “पटाया, थाईलैंड में BWF विश्व चैंपियनशिप 2024 में विश्व चैंपियन बनने पर सुहास एल वाई को बधाई। फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कृष्टता का एक शानदार उदाहरण है। आपके भविष्य के सभी प्रयासों में अद्वितीय सफलता की कामना करता हूं। हम सभी को गर्व है।”

Congratulations to @suhas_ly on becoming the World Champion at the BWF World Championships 2024 in Pattaya, Thailand!

Your triumph in the finals is a shining example of dedication & excellence.

Wishing you unparalleled success in all your future endeavors.

We are all proud!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2024

सुहास यतिराज देश की ब्यूरोकेसी में पैरा गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले आईएएस ऑफिसर हैं। पहले भी उन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास एलवाई को 3 मार्च 2020 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था। सुहास एलवाई महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। फरवरी 2023 में उनको खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।

Tags: cm yogiIAS Suhas LYLucknow Newspara badmintonpara badminton world champion
Previous Post

‘मैं उसे जान से मारने ही जा रहा था…’, स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय पर भड़के रोनित रॉय

Next Post

IND vs ENG: टीम इंडिया ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज, गिल और जुरेल चमके

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Next Post
IND vs ENG

IND vs ENG: टीम इंडिया ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज, गिल और जुरेल चमके

यह भी पढ़ें

money

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स

20/07/2024
shrikant tyagi

श्रीकांत त्यागी मामले में सीएम योगी सख्त, भगोड़े नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित

08/08/2022
Shubman Gill

IPL 2024: शुभमन पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना, CSK के खिलाफ की थी यह गलती

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version