• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ समेत आज पूरा पूर्वांचल विकास की दौड़ में तेजी से दौड़ रहा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने घोसी में 110 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करने के उपरांत मधुबन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार मऊ जिला समेत पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए कृत् संकल्पित है।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा कोई भी विकास कार्य ना तो प्रदेश में कराया गया और न ही मऊ व पूर्वांचल में कराया गया। लेकिन आज पूरे देश व प्रदेश में विकास की अविरल गंगा बह रही है। आप हर तरफ विकास को देख सकते हैं। आज मऊ समेत पूरा पूर्वांचल विकास की दौड़ में तेजी से दौड़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि पिछले वर्ष में जिले को 513 करोड़ की परियोजनाएं मिली थी, जो पूर्ण हो गयी है एवं लगभग 600 करोड़ की परियोजनायें वर्तमान में जिले में चल रही है जिसे आप लोग देख रहे है। उन्होंने कहा कि वे मऊ जिले के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास व प्रगति के लिए एवं यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आये, नौजवानों को रोज़ी रोज़गार मिले, इसके लिए सदा समर्पित एवं कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा की मऊ के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास एवं यहां के आम जनमानस के विकास के लिए पूर्व में भी काम मैंने किया है, कर रहा हूं और आगे भी बेहतर ढंग से इसको करूंगा। मैं आपका बेटा होने के नाते इस मिट्टी का ऋणी हूं, और आपको भरोसा दिलाता हूं।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि पिछले दो महीने में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दो बार विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया जा चुका है। इसमें दोहरीघाट से मऊ नई ट्रेन का संचालन एवं मऊ रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य जो लगभग 60 करोड़ रूपये से अधिक का है। जो इस बात का स्वयं में प्रमाण है कि मऊ जिला अब विकास की राह को पकड़ चुका है अब इसके विकास को कोई रोक नहीं सकता।

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने हजारों की संख्या में उपस्थित प्रबुद्धजनों का आह्वान करते हुए कहा कि आप में से बहुत से लोग अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं एवं जिले के विकास के प्रति एक अच्छा सोच रखते हैं एक अच्छा नजरिया रखते हैं। मेरा उन सभी से अनुरोध है कि यदि उन्हें कुछ लगता है कि जनपद के विकास के लिये कोई कार्य जरुरी है तो वो निश्चित रुप से मुझे अवगत करा सकते है। मैं ऐसे महानुभावों का व्यक्तिगत रुप से आभारी रहूँगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए हमें मऊ एवं पूर्वांचल सहित प्रदेश के हर एक जिले को विकसित एवं समृद्ध बनाना होगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर एक जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों से कहा कि आप सभी लोग मऊ समेत पूर्वांचल में हो रहे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास एवं परिवर्तन के कारक है। आप हम सभी लोगों का यह दायित्व है कि इस समाज को अपने मऊ को अपने पूर्वांचल को सही दिशा में ले जाए।

नगर विकास मंत्री ने सीताकुंड धाम के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आप सभी लोगों ने देखा होगा की पिछली सरकारों ने मऊ सहित पूर्वांचल का क्या बुरा हाल कर दिया था? हमारे युवाओं को किस प्रकार भ्रमित कर रखा था? अब आज आपका और हमारा यह दायित्व है कि हम उन बुराइयों को दूर करके विकास की दिशा में जाये।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री एके.शर्मा (AK Sharma)  ने अपनी उपस्थिति में नगर पंचायत मधुबन की अध्यक्ष आरती मल्ल को बीजेपी की सदस्यता भी  ग्रहण करायी।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक तथा अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए थे। इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Tags: ak sharmacabinet minister ak sharmamau newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने सीताकुंड धाम के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Next Post

सीएम साय को घी में तौलकर महाकुल समाज ने किया सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सीएम साय को घी में तौलकर महाकुल समाज ने किया सम्मान

यह भी पढ़ें

Split Ends

दोमुंहे बालों पर ट्राई करें ये होममेड हेयर पैक

09/07/2026
Deepika Padukone

Project K से दीपिका पाादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

18/07/2023
Delhi AQI

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली’, कई इलाकों में AQI 400 पार

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version