• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेनका गांधी जीत की नहीं, लीड की लड़ाई लड़ रही हैं : एके शर्मा

भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को दिए पंख : शर्मा

Writer D by Writer D
14/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कुड़वार के एक मैरिज लॉन में सिटिंग सांसद व बीजेपी प्रत्याशी सांसद मेनका संजय गांधी (Maneka Gandhi) के समर्थन में बतौर मुख्य अतिथि युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा युवा भारत का भाग्य विधाता है। भाजपा सरकार युवाओं के सपने को पंख देने का काम कर रही है।हम युवाओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेंगे और युवा एक नये भारत का निर्माण करेगा।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने युवाओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत की अवधारणा को साकार करने की अपील की। ऊर्जा मंत्री ने सिटिंग सांसद मेनका संजय गांधी के विकास कार्यों व उनके कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा सुलतानपुर का सौभाग्य है कि आपको मेनका गांधी जैसी परिश्रमी व जनता के बीच में रहने वाली सांसद मिली है। यह सुलतानपुर के विकास को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। यह सुलतानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा सांसद मेनका गांधी जी जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें पर बन रहे औद्योगिक कोरिडोर से सुलतानपुर के हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। जिसके लिए युवाओं को तकनिकी शिक्षा भी देनी आवश्यक है। आपकी लोकप्रिय सांसद ने यह प्रण किया है कि जिले में आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलेंगे जायेंगे। जिससे युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी हो और वह भी विदेशी कंपनियों के कर्मियों की तरह वेतन और सुविधायें अपने ही घर में रहते हुए पा सकें।

लोकसभा सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मेनका संजय गाँधी जी के समर्थन में कुड़वार ब्लॉक में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया…@Manekagandhibjp #SultanpurLoksabha#ModiKiGaurantee#मोदी_का_परिवार #PhirEkBaarModiSarkar #AbkiBaar400Baar https://t.co/M8RTzZPtPV

— A K Sharma ( मोदी का परिवार ) (@aksharmaBharat) May 14, 2024

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद बड़ा परिवर्तन देश में आया है। अब देश डिफेंस सहित हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत जल्द ही पांचवें से दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। वहीं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने कि दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपने मंत्रालय का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया की आने वाले समय में 1000 करोड रुपए से 22 से 23000 मजरों का विद्युतकरण कर रोशनी पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सुल्तानपुर में विद्युत विभाग द्वारा बदले गए जर्जर तारों, ट्रांसफार्मर के उच्चीकारण और नये विद्युत पोल लगाने के हुए कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

‘वो मण्डल अध्यक्ष के सामने भी नहीं टिक पाएंगे’, पीएम से बहस वाले बयान पर एके शर्मा का राहुल गांधी पर तंज

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पिछले दो वर्षों में जिले में 1600 से अधिक ट्रांसफार्मरों की या तो क्षमता वृद्धि की गयी है या बदले गए हैं। 21191 नये खम्बे सुल्तानपुर जिले में लगाए गए हैं, जिसमें 996 कुड़वार में लगे हैं। साथ ही 350 ट्रांसफार्मर कुड़वार में सिर्फ बदले या उच्चकृत किये गए हैं। निर्बाध एवं उच्च श्रेणी की विद्युत अपूर्ति देने के लिए 1092 किलोमीटर जार्जर तार बदला जा चुका है। जिसमें कुड़वार में ही लगभग 100 किलोमीटर तार बदला गया है। उन्होंने नगर विकास के क्षेत्र में हुए की चर्चा करते हुए बताया की 2022-23 में सुल्तानपुर को नगर विकास मंत्रालय ने विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 52 करोड वहीं 23 -24 में 71 करोड रुपए नगर पालिका व नगर पंचायत को दिया है।

अंत में शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को एक जुट होकर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। यह सुनिश्चित करना है कि एक भी मतदाता अपने मतदान केंद्र से बाहर न जाये। इसके लिए आपको बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सभी मतदाताओं से सम्पर्क उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है और अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना है।

नगर आगमन के दौरान अलीगंज मोड़ पर

प्रवीण कुमार अग्रवाल, अध्यक नगर पालिका सुल्तानपुर, जिलाध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा के साथ बड़ी संख्या में सभासद और कार्यकर्ताओं ने मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का जोरदार स्वागत किया। बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में हर्ष वर्धन सिंह प्रदेश महामंत्री, शैलेन्द्र मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष, पवन पाल जी क्षेत्री मंत्री, डॉ. आर.ए. वर्मा जिला अध्यक्ष, जगजीत सिंह जिला संयोजक, के.के. सिंह जिलाप्रभारी, संदीप सिंह जिला महामन्त्री, चंदन नारायण सिंह जिला अध्यक्ष, सचिन पांडे जिला महामंत्री, गौरव मौर्य जिला महामंत्री, अभिनव सिंह जिला उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा जिला उपाध्याय, अंश द्विवेदी जिला उपाध्याय, धर्मेन्द्र वर्मा जिला उपाध्याय, सुधांशु सिंह जिला उपाध्याय, शुभांजलि शुक्ला जिला मंत्री, अंकुर तिवारी जिला मंत्री, अरिमर्दन सिंह, शौर्य वर्धन सिंह, प्रतीक मिश्रा जी सोशल मीडिया इंचार्ज, आमोद विक्रम सिंह कार्यालय प्रभारी, यश अग्रहरि कोषाध्यक्ष, मोहित तिवारी मीडिया प्रभारी, आशुतोष झा नीति प्रमुख, शिवम सिंह जिला कार्य समिति, दीपक सिंह जी-जिला कार्य समिति, लाल बहादुर मंडल अध्यक्ष, अमित सिंह मण्डल अध्यक्ष, अभिषेक सिंह मण्डल अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में युवा, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sahrmalok sabha elections 2024Maneka Gandhisultanpur newsup news
Previous Post

स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी, सीएम के पीए पर होगी कार्रवाई

Next Post

देशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान की बढ़ाई गई सुरक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Shri Krishna Janmabhoomi

देशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान की बढ़ाई गई सुरक्षा

यह भी पढ़ें

vitamin-b

आपकी थकान का कारण हो सकती विटामिन बी-12 की कमी

09/11/2021
cm dhami

सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं: सीएम धामी

16/09/2022
Atiq Ahmad

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, भाई के संपत्तियां होंगी कुर्क

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version