• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार विकास का द्योतक : एके शर्मा

Writer D by Writer D
21/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। मऊ की माटी के लाल और विकास पुरुष के रूप में चर्चित लोकप्रिय-जनप्रिय व जननायक प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने गृह जनपद मऊ में ताबड़तोड़ जनचौपाल और जनसभायें कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मंत्री श्री शर्मा ने मऊ के कमालपुर, कोलौरा और जैगवा में हुई जनचौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी फिर से एक बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं, इसमें कोई शंका नहीं रह गई है। देश में मोदी हुए प्रदेश में योगी की डबल इंजन सरकार ही विकास का द्योतक है। इसलिए हवा के विरुद्ध न चलते हुए और सही राजनैतिक निर्णय लेकर देश को उन्नति और समृद्धि के राह पर अग्रसर करने में अपना वोट रुपी सहयोग मोदी जी को देना है और घोषी लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर के चुनाव चिन्ह छड़ी पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाना है। जिससे विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से आपके भविष्य के विकास पर ग्रहण लगने से बचाया जा सके।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मऊ की घोसी लोकसभा सीट के एनडीए गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर के पक्ष में आयोजित जनचौपाल में कहा कि मोदी जी देश के प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध और शसक्त बनाने तथा उनके दुःख दर्द को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। गरीबों की थाली खाली न रहें, उन्हें भरपेट भोजन मिले इसकी चिंता करते हुए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया है। वहीं आने वाले 05 साल तक यह राशन मिलता रहेगा। लोगों के सिर पर छत देने के लिए 04 करोड़ आवास देने का काम किया और अगले 05 साल में 03 करोड़ और आवास देने की घोषणा कर दी है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए करोड़ों शौचालयो लाभ दिया, चूल्हे के निकले धुएं से होने वाली बिमारियों से निजात दिलाने के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम मोदी जी ने किया है। साथ ही करोड़ों लोगों को 05 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना का लाभ दिया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी जी ने अभी तक तो पिछली सरकारों द्वारा खोदी गयी खाई को भरने का काम किया है। विकास के पथ पर देश को और आगे ले जाने के लिए काम शुरू हो चुका है और यह आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इसके लिए मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। हमें विरोधी दलों के फैलाये जा रहे भ्रम में नहीं पड़ना है। अगर इतना ही वह चिंतित होते तो ज्यादा कुछ नहीं तो एक-एक किलो राशन ही देना शुरू किया होता। आरक्षण और संविधान को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अगर मोदी जी को ऐसा कुछ करना होता तो 10 साल बहुत होते हैं। उन्हें जो बदलना था, वो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर कर दिया है। अब संविधान लागू करने का समय है।

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए गठबंधन के प्रत्याशी अरविन्द राजभर जी को छड़ी निशान पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनायें। आपका एक-एक वोट डॉ. अरविन्द राजभर, एके शर्मा (अरविन्द शर्मा) और नरेंद्र मोदी जी के लिए है। जाति-धर्म का चक्कर छोड़कर देश की सोचिये, अपना और अपनी संतान के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचिये।

जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी व्यस्थाओं को गरीबों तक पहुंचाने का यह भगीरथ प्रयास मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने इस प्रयास से देश के 25 करोड़ लोगों को गरेबी रेखा से निकालने का काम किया है। मोदी जी ने काशी को केंद्र में रखकर सम्पूर्ण पूर्वांचल का अपरमित विकास किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, रेल सेवाएं, हवाई अड्डे जैसी विकास पथ की महत्वपूर्ण सुविधाएं देते हुए औद्योगिक संकुल को स्थापित करने के लिए भी प्रयासरत हैं। यह परिवर्तन युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोलने के साथ ही मोदी जी की कुशल कार्यशैली को भी दर्शाता है।

जनचौपाल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, योगेंदर राय, सर्वेश राय, सूरज राय, प्रवक्ता बद्री सिंह, पूर्व प्रधान मिथलेश सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय, सुमित राय, अंकित राय, रणजीत सिंह, सूरज राय, पप्पू सिंह, सुजीत सिंह, राज कुमार यादव, अर्पित उपाध्याय, शैलेश दुबे, रमेश चौहान, राम नवल सिंह, कृष्णा पाल सिंह, संतोष गिरी, मंजीत सिंह, बलबीर सिंह, ओम पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Tags: ak sharmalok sabha elections 2024mau newsnagar vikas mantriup newsurka mantri
Previous Post

मुख्यमंत्री ने कहा सपा देती है माफियाओं को संरक्षण

Next Post

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath

लखीमपुर कांड पर टिप्पणी से पहले अपने गिरेबान में देखें पवार : सिद्धार्थ नाथ

06/10/2021
Dr. R. Rajesh Kumar

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण

06/02/2026
Heritage Trees

उप्र के 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार

19/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version