• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

Writer D by Writer D
03/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार काे लखनऊ के आशियाना स्थित नाले का औचक निरीक्षण कर वर्षा काल में जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान तथा नाले की समुचित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा काल को देखते हुए जिन-जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां युद्धस्तर पर अभियान चलाकर जल निकासी सुनिश्चित की जाए। नालों और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण आमजन को आवागमन अथवा दैनिक कार्यों में किसी भी दशा में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करें।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पुनः इन क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई और लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर एवं सुचारु सुविधाएं उपलब्ध हों। जलभराव, गंदगी और जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति पर निरंतर नजर रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Tags: ak sharma
Previous Post

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

Next Post

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Shri Taponidhi Anand Akhara

नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में भव्य छावनी प्रवेश

06/01/2025
code of conduct

कुछ इस तरह उड़ाई जा रहीं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

21/02/2022
JP Nadda

बनारस से बरामद हुई जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर, नागालैंड भेजने की थी तैयारी

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version