• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्य के उपासक श्री राम की नगरी अयोध्या होगी सौर ऊर्जा से जगमग: एके शर्मा

Writer D by Writer D
21/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दो दिन पूर्व अयोध्याधाम में अपने दोनों विभागों द्वारा कराये गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के सरायरासी और रामपुर हलवारा में राज्य सरकार और एनटीपीसी के संयुक्त सहयोग से स्थापित हो रहे 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सौर परियोजना से 14 मेगावाट की विद्युत् आपूर्ति शुरु होने पर सभी ऊर्जा कर्मियों समेत अयोध्यावासी और प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सूर्य के उपासक श्री राम की नगरी अयोध्या सौर्य ऊर्जा से जगमगाएगी। अयोध्या को देश की प्रथम सोलर सिटी बनाने का कार्य अब पूर्णता की ओर है। उन्होंने अयोध्या को सोलर सिटी बनाने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवम् केंद्रीय उर्जा मंत्री आर.के. सिंह का आभार व्यक्त किया और उन्हें सादर नमन करते हुए धन्यवाद दिया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने निरिक्षण के दौरान कहा कि अयोध्याधाम श्री राम की नगरी है और भगवान राम सूर्य के उपासक हैं। अवधपति की सेवा में अयोध्या नगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा 40 मेगावॉट की सौर उर्जा परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही हम इसे पूर्ण करते हुए श्री राम के चरणों में समर्पित कर देंगे। जल्द ही अयोध्या धाम सूर्य की ऊर्जा से जगमग होगा। अभी तक अयोध्याधाम में सौर ऊर्जा से 2500 सोलर स्ट्रीट लाइट, 500 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 40 सोलर ट्री, अनेकों सोलर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए है तथा सोलर बोट भी संचालित की गई है।

Image

ऊर्जा मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अयोध्याधाम को देश की पहली सोलर सिटी बनाने के निर्णय को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। इस सौर परियोजना से अयोध्या को 14 मेगावाट की विद्युत् आपूर्ति शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और एनटीपीसी के संयुक्त प्रयास से स्थापित हो रहे सौर प्लांट का कार्य 04 नवम्बर, 2023 को प्रारम्भ हुआ था। जिसके फलस्वरूप प्रथम चरण में 14 मेगवाट क्षमता का परीक्षण एवं कमिशनिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, तथा इस परियोजना से 14 मेगवाट विद्युत आपूर्ति के लिए उपलब्ध हो गयी है। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत दर्शननगर बिजलीघर को 132 किलोवोल्ट, 5.5 किमी लम्बी ऊर्जा विभाग की ट्रांसमिशन लाइन द्वारा संचारित की जा रही। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 8.65 करोड़ यूनिट ऊर्जा का वार्षिक उत्पादन होगा, जो अयोध्या नगर की 30 प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति करेगा और इससे लगभग 80 हज़ार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी भी आएगी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि अयोध्याधाम में स्थापित हो रहे 40 मेगावॉट के सौर्य ऊर्जा परियोजना के निर्माण में लगभग 1.04 लाख 550 वॉट के बाईफेसिअल सोलर पैनल लगाये जाने हैं। जिसमें 36 हजार पैनल्स लगायें जा चुके हैं। इस परियोजना को भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करने के लिए के 300 से 350 कार्मिक एवं 25 से 30 अभियंता अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ दिन-रात प्रयासरत हैं।

Tags: ak sharmaayodhya dhamayodhya newssolar cityup news
Previous Post

श्री राम और भक्तों की सेवा में नगर विकास ने जनशक्ति, मशीन, वाहन और उपकरण किये समर्पित

Next Post

अवधपति की नगरी बन रही देश की पहली सोलर सिटी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
Pitbull
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

03/08/2026
Afzal Ansari
उत्तर प्रदेश

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक

03/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आलम बदी के कार्यों ने बताया, जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखतीः मुख्यमंत्री

03/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

03/08/2026
Next Post
AK Sharma

अवधपति की नगरी बन रही देश की पहली सोलर सिटी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

21/04/2024
Anand Bardhan

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Vyasji ka Tehkhana

व्यासजी तहखाने को मिला नया नाम, पांच पहर की आरती का समय तय

02/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version