• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 का एक वर्ष पूरा, नगर विकास मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Writer D by Writer D
25/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शनिवार को योगी सरकार की एक वर्ष के विकास कार्यों की प्रेसवार्ता के पश्चात जनपद सिद्धार्थनगर में जिला विकास योजना एवम् विकास कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है इसे अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। वित्तीय वर्ष 222-23 की जिला योजना के कार्यो को जनप्रतिनिधियों की सहमति से अनुमोदित किया गया।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि जिला योजना की बैठक में पिछले बैठको के कार्यवृत्ति की समीक्षा अवश्य हो। विकास कार्यों पर चर्चा करके जनपद को विकसित जनपद की श्रेणी में लाने के लिए प्रयास करे, जो आवश्यक कार्य हो उसे प्राथमिकता के आधार पर कराये। जनपद में विकास से संबधित कार्यो की सूची जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से रिवैंप योजना के अन्तर्गत विद्युत के जर्जर तारो को बदलने व अन्य कार्य एवं विद्युतीकरण कराये जाने के लिए उत्तर प्रदेश को कुल 17 हजार करेाड़ तथा जनपद सिद्धार्थनगर को 25 करेाड़ का बजट आवंटित हुआ है। मंत्री जी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिया कि हर घर जल योजना के अन्तर्गत जो कार्य कराये जा रहे है। कार्य कराने के दौरान खोदी गयी सड़को को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ठीक कराये।

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कि आप लोग पूरी ईमानदारी से कार्य करे। कार्यालय में प्राप्त शिकायतेा का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी प्रकार की योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियेां तक समय से पहुॅचाये। मंत्री (AK Sharma)  द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

बैठक में सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में 272 अमृत सरोवरो का निर्माण कराया गया है। सांसद ने कहा कि मंत्री के निर्देशानुसार कार्य करके जनपद शीघ्र ही विकसित जनपद की श्रेणी में आयेगा। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स में जिसमें जनपद पीछे हो उसमें कार्य करे। सदस्य विधान परिषद  ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जनपद प्राथमिक विद्यालयों में जहां पर विद्युतीकरण नही है तथा जिन विद्यालयों में पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था नही है उसे ठीक कराने का अनुरोध किया गया। मंत्री (AK Sharma) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कि जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण नही है उनकी सूची उपलब्ध कराये।

Twitter पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

इस अवसर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,  सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ डाॅ ललित कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वी.के. अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्र प्राचार्य मेडिकल कालेज डा ए.के.झा, डी.एफ.ओ. चन्देश्वर सिंह, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिलाकृषि अधिकारी सी.पी.सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmasiddharthnagar newsup newsyogi 2.0
Previous Post

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक स्थगित

Next Post

पीएम मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार चूक, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार चूक, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Children

वॉर्मर मशीन पर रखे नवजात की जलकर मौत, डॉक्टर बोले- गलती हो गई….

17/08/2021
amit shah

गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में मनाई मकर संक्रांति, कार्यकर्ताओं संग उड़ाई पतंग

14/01/2021

तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, मुंबई में 96 रुपए लीटर पहुंचा पेट्रोल का भाव

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version