• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व की सरकारों, उनकी नीतियों और नियत ने प्रदेश को बनाया बीमारू राज्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
24/01/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) जी शुक्रवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचे। जौनपुर के कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में यूपी दिवस पर सूचना विभाग की लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के वहां पर लगे स्टालों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की। उन्होंने जौनपुर के महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति फोल्डर का विमोचन भी किया तथा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। उन्होंने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया और नववधु महिलाओं को शगुन किट दिया।

जौनपुर के सर्किट हाउस पहुंचकर नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सलामी ली और वही पर सांसद मती सीमा द्विवेदी, विधायक मणियाहु, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह श्प्रिंसुश्, भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिलकर जिले के विकास कार्यों एवं समस्याओं पर चर्चा की।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ कर संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का प्राचीन वैभव, संस्कृति और सभ्यता अनमोल रही है, हमारा प्रदेश कभी भी बीमारू राज्य नहीं था, न ही बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था, लेकिन पूर्व की सरकारों, उनकी नीतियों और नियत ने इस प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। विगत 07 से 08 वर्षों में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास से उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश का तीव्रगति से चौमुखी विकास हो रहा है, इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी पर उन्होंने देश एवं प्रदेश का तीव्र गति से विकास करने के लिए दोनों शीर्ष नेताओं के कार्यों को उपस्थित जनसमुदाय से ताली बजवाकर सम्मान दिलाया।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हमारा प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, ऋषि, महर्षियों की भूमि है, यहां पर गंगा, जमुना, सरयू जैसी पवित्र नदियां प्रवाहित हैं, जो अपने वैभव और उपजाऊ जमीन के लिए जानी जाती हैं। अवध की राजधानी अयोध्या का वैभव इतना संभ्रांत था कि देवता भी यहां के लिए लालायित होते थे। इसका उल्लेख रामचरितमानस और रामायण में भी मिलता है। जिसमें कहा गया है- दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।। नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना।। इसी प्रकार महाभारत काल के हस्तिनापुर (मेरठ के आसपास का इलाका) भी बहुत ही समृद्धि एवं वैभवशाली था। लेकिन मुगल एवं ब्रिटिश काल के दौरान हमारा कुटीर उद्योग नष्ट कर दिया गया, जिससे हमारे गांव गुरुबे गरीबी में चले गए। जबकि हमारे देश में राम राज्य सुशासन की पराकाष्ठा थी, जिसकी स्थापना उत्तर प्रदेश में हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती में देव दानवों की लड़ाइयां हुई, जिसके बदौलत अमृत की एक बूंद गिरने से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 इस सदी का भव्यतम महाकुंभ है, जिसको दिव्य और भव्य रूप से प्रदेश की योगी सरकार आयोजित कर रही है। इसमें अब तक लगभग 10 करोड लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। मौनी अमावस्या के दिन 08 से 10 करोड लोगों के स्नान के लिए आने की संभावना है तथा संपूर्ण कुंभ के दौरान 40 से 45 करोड लोगों के कुम्भ में स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि अब प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, प्रशासन सब व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे। देश एवं प्रदेश में अब सुशासन का दौर चल रहा, जिससे उत्तर प्रदेश आज बीमारू स्टेट से बाहर निकल कर देश में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से दूसरे नंबर का राज्य बन चुका है। कृषि उत्पादों, दूध, सब्जी, आलू, गन्ना, आम आदि में सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य के साथ अब यह प्रदेश एक्सप्रेस वे व एयरपोर्ट के नाम से जाने जाना वाला प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश को खुशहाली एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर से प्रयास करते रहें।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को कम्बल वितरित किया, सफाई मित्रों को साल, किट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल से स्वीकृत लोन की धनराशि 61.15 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया। स्वयं सहायता समूहों को आरएफ एवं सीआईएफ निधि से स्वीकृत लोन 16.75 करोड़, 80 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3.10 करोड़ रूपये के स्वीकृत ऋण का चेक प्रदान किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उनके प्रस्तुती की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहु, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु, पार्टी जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaJaunpur newsup news
Previous Post

Amul ने दिया आम आदमी को राहत, इतना सस्ता हो गया दूध

Next Post

स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
UP Foundation Day

स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया यूपी

यह भी पढ़ें

बीएड काउंसिलिंग B.Ed Counseling

कई विश्वद्यालयों में 19 अक्तूबर से होने वाली बीएड की काउंसिलिंग टली

18/10/2020
surendra singh

BJP विधायक की फिसली जुबान, ममता बनर्जी को बताया लंकिनी, अखिलेश को औरंगजेब

30/07/2021
Love Jihad

लव जिहाद: निकाह कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी युवक गिरफ्तार

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version