• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने जनसुनवाई में 20 शिकायतों का किया निस्तारण

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्थानुसार आज महीने के तीसरे बुधवार को राज्य स्तरीय जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता एवं शिकायतकर्ता से वर्चुअल संवाद कर शिकायत के संबंध में हकीकत जानी और मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने अब राज्य स्तर पर आने वाली इस प्रकार की हजारों शिकायतों का समाधान किया जाना आसान हो सकेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने जनसुनवाई के दौरान बुलंदशहर के उपभोक्ता राकेश गोयल के नि नलकूप संयोजन की विद्युत आपूर्ति बाधित करने से फसल सूखने तथा उपभोक्ता को जबरदस्ती परेशान करने पर संबंधित पहासू उपकेंद्र के जेई इंद्रेश कुमार तथा लाइनमैन राजू को शीघ्र बर्दाश्त करने के निर्देश एमडी पश्चिमांचल को दिए। इसी प्रकार बबेरू बांदा के शिकायतकर्ता पी सी पटेल की शिकायत बिजली घर मुरवल व बबेरू उपकेंद्र के ओवरलोड होने के कारण 15 दिनों से आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है, का संज्ञान लेकर ऊर्जा मंत्री ने दक्षिणांचल एमडी को दोनो उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए।

ए के शर्मा (AK Sharma) ने रामपुर के उपभोक्ता नत्थू लाल की शिकायत नि नलकूप संयोजन के लिए धनराशि जमा करने के पश्चात भी संयोजन न देने पर सभी डिस्कॉम के एमडी को निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक किसानों के नि नलकूप से सम्बन्धित संयोजन को पूर्ण रूप से सम्पन्न करा देना सुनिश्चित करा लिया जाए। इसी प्रकार मऊ के उपभोक्ता राम करण चौहान की शिकायत मीटर रीडर द्वारा गलत बिल निर्गत करने तथा परेशान करने संबंधी मामले पर मीटर रीडर  अजय विश्वकर्मा को हटाने के निर्देश दिए। जौनपुर के बदलापुर तहसील के उपभोक्ता मेजर जनरल अशोक कुमार की शिकायत बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसका संज्ञान लेकर खंभे लगाने तथा सही प्रकार से संयोजन निर्गत करने के निर्देश दिए।

वर्ष 2047 में दुनिया के शिखर पर होगा भारत: दुर्गाशंकर मिश्रा

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने प्रयागराज के उपभोक्ता  बृजेन्द्र प्रताप की शिकायत वर्ष 2014 से प्रार्थी के विद्युत संयोजन को पीडी करने तथा एग्रीमेंट ऑफ कनेक्शन टर्मिनेट करने के बाद भी बिल आना व संयोजन बने रहने का संज्ञान लेकर कहा कि इस प्रकार के संयोजन का स्थाई विच्छेदन करते हुए बिलिंग सिस्टम पर इसे अपडेट भी किया जाए तथा अंतिम विच्छेदन के संबंध में उपभोक्ताओं को पत्र द्वारा सूचित भी किया जाय। गोंडा के शिकायतकर्ता  विष्णु दत्त तिवारी की शिकायत विद्युत् दुर्घटना में उसके पशु की 2020 में मृत्यु हो जाने तथा 30 हजार की क्षतिपूर्ति अभी तक न मिलने तथा औरैया के उपभोक्ता राजकुमार की शिकायत विद्युत पोल में करंट उतरने से उसके 08 वर्षीय पुत्र की मृत्यु होने संबंधी मुआवजे का अभी तक भुगतान न होने के संबंध में शीघ्र मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान चेयरमैन पॉवर कारपोरेशन  एम0 देवराज, प्रबन्ध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार उपस्थित थे। साथ ही सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता तथा शिकायतकर्ता वर्चुअली प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newssambhav portaluppcl
Previous Post

वर्ष 2047 में दुनिया के शिखर पर होगा भारत: दुर्गाशंकर मिश्रा

Next Post

विद्युत दुर्घटनाओं से जनहानि पर शीघ्र हो मुआवजे का भुगतान: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
AK Sharma

विद्युत दुर्घटनाओं से जनहानि पर शीघ्र हो मुआवजे का भुगतान: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

गांवो में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मोहाना थाना पर हुई बैठक

08/05/2021
Stole

बेटियों को बंधक बनाकर कारोबारी के घर में लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

31/07/2021

यूपी में कोरोना के 2036 नए मामले, 5 लाख से अधिक मरीज रोगमुक्त

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version