• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा की पहल: अब नगरीय क्षेत्रों में भौतिक कार्यों के समन्वय हेतु सुगम पोर्टल का विकास

Writer D by Writer D
10/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अभिनव पहल पर नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यों को सुचारु और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए ‘सुगम पोर्टल (Sugam Portal) विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से विभागीय कार्यों के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान से बचाया जाएगा और नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस संबंध में नगर विकास मंत्री (AK Sharma) की उपस्थिति में विभाग द्वारा लखनऊ स्थित संगम सभागार में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से तकनीक के प्रभावी उपयोग से हम परियोजनाओं को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे। सुगम पोर्टल (Sugam Portal) से विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और जनता को राहत मिलेगी।

कैसे काम करेगा सुगम पोर्टल (Sugam Portal)

जल निगम, बीएसएनल, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा विभाग, वन विभाग या अन्य विभाग नगरीय क्षेत्र में कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पहले इस पोर्टल पर आवेदन करेंगे। आवेदन के साथ उन्हें यूजर चार्ज जमा करना होगा। कार्य पूर्ण होने के बाद, यह सुनिश्चित करने पर कि किसी अन्य विभाग की परिसंपत्तियों को नुकसान नहीं पहुँचा है, या पहुँचा है तो उसे रिपेयरिंग करके पूर्ववत कर दिया गया है, उक्त राशि वापस कर दी जाएगी।

क्यों है जरूरी

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि अक्सर एक विभाग का कार्य दूसरे विभाग की परिसंपत्तियों को प्रभावित कर देता है। जैसे ऊर्जा विभाग द्वारा तार लगाते समय दूरसंचार विभाग की लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं या जल निगम कार्य करते समय बनी बनाई सड़के खोदकर खुली छोड़ देता है। निकाय या पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड के कार्य करते हुए बिजली की अंडरग्राउंड लाइन छतिग्रस्त कर दी जाती है। इससे विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचने के साथ ही आम जनता को भी असुविधा होती है। सुगम पोर्टल (Sugam Portal) लागू होने के बाद ऐसी समस्याओं पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

बड़ा कदम

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में यह कदम शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि साबित होगा, इससे विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ होगा। इस तरह का अभिनव पहल प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है।

निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा ने बताया कि यह पोर्टल म्युनिस्पलिटी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्य करेगा। इस पोर्टल पर आवेदन के साथ ही अन्य सभी संबंधित विभागों को मैसेज अलर्ट भी जाएगा जिससे कि उन्हें क्षेत्र विशेष में होने वाले कार्य की जानकारी रहे और वे अपनी विभागीय एसेट्स की सुरक्षा हेतु सजग रहें। कार्य पूर्ण होने के पश्चात सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवलोकन/निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य के दौरान अन्य विभाग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और रेस्टोरेशन आदि का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया गया है।

इस बैठक में विद्युत विभाग से पंकज कुमार, जलनिगम से रमाकांत पांडेय, नगरीय निकाय से ऋतु सुहास सहित बीएसएनल, पीडब्ल्यूडी, गेल आदि के अधिकारी व्यक्तिगत या वर्चुवल जुड़े रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Next Post

‘विकसित यूपी @2047 : आत्मनिर्भर हो रही नारी, बम्पर हुआ व्यापार’

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Viksit UP

'विकसित यूपी @2047 : आत्मनिर्भर हो रही नारी, बम्पर हुआ व्यापार'

यह भी पढ़ें

Ajay Devgan

अजय देवगन ने बेटे युग के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई

05/12/2022
Murder

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी काशी, बाबतपुर एयरपोर्ट के पास हत्या से मचा हड़कंप

07/01/2024
car bomb blast

कार बम विस्फोट में सेना के तीन जवान समेत 25 लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version