• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत दुर्घटनाओं से जनहानि पर शीघ्र हो मुआवजे का भुगतान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिले। इसके लिए उनके निजी नलकूप संयोजन के मामलों का शीघ्र संज्ञान लें, जिन किसानों ने निजी नलकूप संयोजन के लिए धनराशि जमा कर दी है। उन सभी को इस माह के अंत तक हर हाल में संयोजन देना सुनिश्चित कराएं। ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में आया है कि किसानों द्वारा धनराशि जमा कर देने के पश्चात भी अभी तक प्रदेश भर में कुल 5831 निजी नलकूप के संयोजन देना बाकी है, जिसमें दक्षिणांचल के तहत 2802 मध्यांचल के 2615 पूर्वांचल के 229, पश्चिमांचल के 185 ऐसे मामले लंबित हैं।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में विद्युत व्यवस्था, राजस्व वसूली, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, ट्रिपिंग आदि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत देने के लिए विद्युत व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह बनाना पड़ेगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट होकर कार्य करना पड़ेगा। बरसात में खंभों व ट्रांसफॉमर्स में करंट उतरना, आंधी तूफान आने से बिजली के तार टूटने से जन व पशु हानि हो रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर शीघ्र ध्यान दिया जाए। विद्युत दुर्घटनाओं से होने वाली जन हानि पर मुआवजे का शीघ्र भुगतान भी किया जाए। इसके लिए एजेंडा बनाएं और इसकी नियमित मार्केटिंग भी करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और इसकी समुचित व्यवस्था के लिए सभी डिस्कॉम अपने क्षेत्र के स्टोर में सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, जिससे कि कहीं पर भी समस्या होने पर शीघ्र ही, इसका उपयोग किया जा सके। इसके लिए एक समुचित व्यवस्था बनाएं। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर कार्यों में लचीलापन होनी चाहिए ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान हो। कहा कि जहां कहीं पर भी 40 से 50 वर्ष पुरानी जर्जर  लाइन हो उनको बदलने का भी प्रयास किया जाय। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए छोटी-छोटी घटनाओं व कार्यों को भी गंभीरता से लिया जाए।

एके शर्मा ने जनसुनवाई में 20 शिकायतों का किया निस्तारण

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सभी प्रकार के संयोजन के ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए, जो उपभोक्ता अपने संयोजन की क्षमता वृद्धि कराना चाहते हैं उनकी क्षमता वृद्धि पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा व्यवस्था में निचले स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों में लचीलापन हो और कार्यों के प्रति उत्साह भी, इसके प्रयास हो। उन्होंने प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही विद्युत आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता प्रयागराज तथा एम डी पूर्वांचल को विद्युत की सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को ठगने वाले फर्जी गैंग एवं फर्जी मैसेज भेजने वालों पर स्थानीय स्तर पर ही कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया है कि अगस्त माह में 5443 करोड रुपए के राजस्व वसूली का लक्ष्य है, जिस पर विशेष ध्यान दें। गत माह जुलाई में 5500 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जोकि गत वर्ष की जुलाई माह में हुई राजस्व वसूली से 1700 करोड़ रुपए अधिक हैं।

बैठक में चेयरमैन पावर कारपोरेशन  एम0 देवराज, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार मौजूद थे।सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अभियंता वर्चुअली जुड़े थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newssambhav portaluppcl
Previous Post

एके शर्मा ने जनसुनवाई में 20 शिकायतों का किया निस्तारण

Next Post

विदेशी धरती पर भी बज रहा सीएम योगी का डंका, न्यू जर्सी में बुलडोजर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

विदेशी धरती पर भी बज रहा सीएम योगी का डंका, न्यू जर्सी में बुलडोजर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

यह भी पढ़ें

शकील अहमद Shakeel Ahmed

बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का निलंबन वापस 

26/08/2020
सुशांत केस Sushant Case

सुशांत केस : मुंबई में बिहार पुलिस टीम ने ज्योतिष बनकर घूमे और निकाले राज

09/08/2020
Keshav Maurya

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version