• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिडयूल के अनुरूप की जाये विद्युत आपूर्ति : ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
18/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित शिडयूल के अनुरूप अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले, इसके हर संभव प्रयास किये जाए, जहां कहीं पर भी विद्युत व्यवधान उत्पन्न हो या फिर शटडाउन लेने के लिए आपूर्ति बाधित की गयी हो तो इसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति देकर पूरी की जाए। शटडाउन लेने से पहले इसकी जानकारी लोगों को दी जाए, जिससे कि वे किसी भी प्रकार की परेशानियों से बचे। ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने इसके निर्देश देते हुए कहा कि बरसात में विद्युत उपकरणों में करंट उतरने की संभावना रहती है, जिससे कि विद्युत दुर्घटना घटित हो जाती है, इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें कि वे बरसात के दौरान विद्युत पोल, स्टेवायर, ट्रांसफार्मर सुरक्षा जाली को छूने से बचे और हरे पेड़ों के संपर्क में न आये। जहां कहीं पर भी विद्युत उपकरणों में करंट उतरने की सूचना प्राप्त हो, तत्काल उसका समाधान कराया जाए।

एके शर्मा 19 जुलाई को करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के लिए यहां दर्ज कराएं अपनी शिकायतें

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत चोरी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जाए। हाई लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जाए। जहां कहीं पर भी ऐसे प्रकरण मिले, उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। विद्युत चोरी राजस्व हानि के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति में भी बाधक है। इस पर शत प्रतिशत रोक लगाई जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध करायें। बिल बनाने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से ले। शिकायतों के निराकरण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को बेहतर कार्य संस्कृति एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा, जिससे लोगों में उनके प्रति बनाई गयी धारणा में बदलाव आये और विभाग की छवि अच्छी बने।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि अभीे भीषण गर्मी में विद्युत कार्मिकों के अथक प्रयासों और बेहतर प्रबंधन से प्रदेश को देश में सर्वाधिक 30,600 मेगावाट से अधिक विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक की गयी, जिसकी पूरी देश में प्रशंसा हुई।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsup newsurja mantri
Previous Post

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में चार यात्रियों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

Next Post

वृक्षारोपण अभियान को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधारोपण कराएं: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
AK Sharma

वृक्षारोपण अभियान को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधारोपण कराएं: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Jitiya Vrat

कब रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

22/09/2023
CM Yogi

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

20/06/2023
AC Bus

प्रयागराज से लखनऊ जा रही वातानुकूलित बस में आग

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version