• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो भी व्यवस्था करनी हो करें, पर वाराणसी में गंदगी से समझौता नहीं किया जाएगा: नगर विकास मंत्री

वाराणसी में गंदगी से समझौता नहीं किया जाएगा, : नगर विकास मंत्री

Writer D by Writer D
05/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी की सफाई व्यवस्था, सीवर, जल निकासी, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख़्त निर्देश निकाय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय है नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठपूजा के दौरान बनारस में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इस दृष्टि से युद्धस्तर पर लगकर बनारस शहर की व्यवस्थापन को सुदृढ़ करें। गंगा व अन्य नदी घाटों की सफाई सुनिश्चित कराए। मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखें। सड़कों गलियों में कहीं पर भी अंधेरा न हो। सड़कों को अति शीघ्र गड्ढा मुक्त करें। सफाई कार्याे में लापरवाही और शिथिलता न हो, डोर टू डोर कूड़ा उठान और कूड़े के प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए। वार्ड वार और जोनवार इसकी मॉनिटरिंग की जाए। कहीं पर भी नाले नालियां चोक न हो, जिससे जलभराव हो। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर भी कार्रवाई की जाए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) शुक्रवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल ’संगम’ में वाराणसी के सफाई कार्याे, मार्ग प्रकाश, जलापूर्ति, सीवर व्यवस्था आदि कार्यों कि अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बनारस जैसे विश्व प्रसिद्ध शहर की साफ सफाई और सुंदरीकरण के कार्यों व अन्य नागरिक सुविधाओं के व्यवस्थापन में ढिलाई न बरती जाए। गंदगी कहीं पर भी न दिखे। वाराणसी नगर निगम के नवसृजित क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में गति लाई जाए। सफाई कार्यों में मनुष्य और मशीन का सही से प्रयोग किया जाए, जो भी मशीन ख़राब हो, उसको रिपेयर कराकर उपयोग में लाया जाए। उपकरणों व मशीनों की और जरूरत हो तो उसकी भी व्यवस्था करें। लेकिन बनारस में गंदगी से समझौता नहीं किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बनारस में व्यापक स्तर पर स्ट्रीट लाइट के खराब होने, न जलने तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नगर आयुक्त वाराणसी अक्षत वर्मा को निर्देशित किया की नवरात्रि पर्व के दौरान ही बनारस शहर की संपूर्ण स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करा ली जाए, कहीं पर भी अंधेरा न हो, मार्ग प्रकाश व्यवस्था अच्छी हो। बनारस में कुल 62 हज़ार स्ट्रीट लाइट में से एक चौथाई अर्थात 7100 लाइट खराब है। इसमें से ईएसएसईएल कम्पनी द्वारा लगाई गई 38,862 लाइटों में से 4400 लाइट खराब है। यह बेहद चिंताजनक स्थित है।

उन्होंने (AK Sharma) वार्डवार सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे कहीं पर भी अंधेरा न रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या एजेंसी द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई हो स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी अंततः नगर विकास विभाग की ही होती है, जो भी कंपनी या विभाग नगर विकास विभाग से अनुमति लिए बगैर निर्माण कार्य कराए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एके शर्मा ने बनारस की विद्युत आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी पर एमडी को लगाई फटकार

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ईएसएसईएल कम्पनी के कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। जो भी वास्तविक स्थिति हो, रविवार तक निदेशक नगरीय निकाय और कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए और जो भी समस्यायें आ रही हों, उसका तत्काल समाधान करायें तथा ज्यादा कार्मिक लगाकर स्ट्रीट लाइट का कार्य सही से करायें। स्ट्रीट लाइट को दिन में बंद करने के लिए जहां पर भी फेज्ड वायर न लगा हो, ऐसे स्थानों पर फेज्ड वायर लगाया जाए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मुख्य अभियंता वाराणसी अरविन्द कुमार सिंघल को निर्देशित किया कि जहां कहीं पर भी एबी केबल के कारण स्ट्रीट लाइट के जलने में व्यवधान हो रहा है, उसका तत्काल समाधान करायें। साथ ही स्ट्रीट लाइट के खम्भों में कही पर भी करंट न उतरे, इसकी भी चिंता करें।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा उपस्थित थे तथा महापौर वाराणसी, नगर आयुक्त वाराणसी और मुख्य अभियंता वाराणसी तथा ईएसएसईएल कंपनी के प्रतिनिधि ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak shatmaLucknow News
Previous Post

एके शर्मा ने बनारस की विद्युत आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी पर एमडी को लगाई फटकार

Next Post

यूपी के केला उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, CISH ने खोजा फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Banana Crops

यूपी के केला उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, CISH ने खोजा फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज

यह भी पढ़ें

team india

रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच, सीरीज हुई टीम इंडिया के नाम

10/09/2021
Lalu Yadav

लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

04/07/2022

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

11/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version