• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

Writer D by Writer D
11/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज संगम भवन, लखनऊ में आगामी सेवा संकल्प अभियान एवं पब्लिक सर्विस पर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की अंतरविभागीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर विकास, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, वन, पंचायती राज, कृषि, जल, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नामित कर मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश

नगर विकास मंत्री ने कहा कि यह एक बहुजनपदीय एवं बहुविभागीय कार्यक्रम है, जिसमें सभी विभागों की प्रभावी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित करें तथा उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें, जिससे कार्यक्रमों के दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि उनके पास उपलब्ध छोटे-बड़े सभागार एवं अन्य संसाधनों को एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए यथासंभव उपलब्ध कराया जाए। 15 सितंबर से पहले सभी पार्षदों की बैठक आयोजित कर उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि वार्ड स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

डिजिटल बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी और ‘सेवा सेतु’ कैंप के माध्यम से योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

मंत्री शर्मा ने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में उपलब्ध डिजिटल बोर्डों पर संस्कृति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो चलाए जाएं, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।

जहां नगर निकायों अथवा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हैं, वहां भी विशेष प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी नगर निकायों में ‘सेवा सेतु’ के अंतर्गत कैंप लगाकर पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाए तथा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए।

17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलन, घाटों की सजावट एवं प्रमुख भवनों को रोशनी से सजाने के निर्देश

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रेरित किया जाए।

प्रमुख घाटों पर भी दीप प्रज्ज्वलन एवं विशेष सजावट की व्यवस्था की जाए, जिससे घाटों की सुंदरता और भव्यता बढ़े।

नगरों में स्थित स्कूल, कॉलेज, बड़े अस्पताल एवं प्रमुख सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों को प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाए। सभी सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ एवं सुंदर रखा जाए तथा कार्यालय की स्वच्छता की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुनिश्चित की जाए।

वाराणसी से वडनगर यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अनवरत सफाई अभियान

बैठक में निर्देश दिए गए कि वाराणसी से वडनगर, गुजरात तक प्रस्तावित यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी जिलों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए।

25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनवरत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी विभागों एवं स्थानीय निकायों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की डिजिटल रिकॉर्डिंग कर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिले।

मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं को अन्य विभागों के साथ समन्वय कर विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रीट लाइटों के संचालन की नियमित निगरानी करने तथा दिन के समय अनावश्यक रूप से स्ट्रीट लाइटें चालू न रहने देने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष आशीष गोयल ऊर्जा, प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद,सचिव अनुज कुमार झा, रविंद्र कुमार, श्रीमती ऋतु सुहास, ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, नोएडा प्राधिकरण, यूपीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जिलों के संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Tags: ak sharmasewa sankalp abhiiyan
Previous Post

21 देशों का परिवार बना BRICS, 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व: मोदी

Next Post

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण: मोदी

08/04/2022
World Powerlifting Championship

योगी सरकार की खेल नीति का कमाल: उप्र के गुरु-शिष्य मेडल, देश का नाम किया रोशन की जोड़ी ने कोलंबो में जीता गोल्ड-सिल्व

29/11/2025
M-777 Ultra Light Howitzer

लाल किले पर पहली बार स्वदेशी तोप से सलामी, 48 KM तक दाग सकती है गोले

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version