• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

Writer D by Writer D
11/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उसके माता-पिता और बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने रागिनी से आत्मीयता से बातचीत कर उसके स्वास्थ्य, पढ़ाई और परिवार की जरूरतों की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मनियर ब्लॉक की दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय दिव्यांग रागिनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है।

रागिनी ने स्कूल आने-जाने के लिए ट्राइसिकल की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बलिया के जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दो ट्राइसिकल उपलब्ध कराईं। अब मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रागिनी के इलाज, शिक्षा और परिवार के लिए आवास की व्यवस्था को लेकर भी भरोसा दिया गया। रागिनी के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्काल मदद का यह प्रयास सरकार के मानवीय सरोकारों को दर्शाता है।

रागिनी के परिवार ने सीएम योगी का जताया आभार-

रागिनी की मां बबिता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के पैर में दिक्कत है और इसी समस्या को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उसके ऑपरेशन की व्यवस्था कराने की बात कही है। साथ ही गांव की खराब सड़क बनवाने और ट्राइसिकल दिलाने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया। 

रागिनी के पिता देवेंद्र ने बताया कि कई साल पहले उनकी बेटी का सड़क हादसे में पैर फ्रैक्चर हो गया था। मुख्यमंत्री ने इलाज के साथ-साथ आवास और पढ़ाई में भी मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने विधायक केतकी सिंह का भी आभार जताया, जिनके प्रयास से परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकी। 

संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल-

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि रागिनी का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री जी ने स्वयं संज्ञान लिया और जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रागिनी के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने, ऑपरेशन की व्यवस्था, परिवार को आवास उपलब्ध कराने और घर के पास की खराब सड़क को ठीक कराने की बात कही है। उन्होंने रागिनी की पढ़ाई जारी रखने के लिए भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। मुख्यमंत्री तक किसी जरूरतमंद को अपनी समस्या पहुंचाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, सूचना मिलते ही वह स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हैं। रागिनी और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री की इस पहल के लिए आभार जताया है।

Tags: cm yogiragini
Previous Post

योगी सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से शिक्षा जगत में बढ़ेगी जनभागीदारी

Next Post

धामी कैबिनेट निर्णय: पदक लाओ नौकरी पाओ

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post

धामी कैबिनेट निर्णय: पदक लाओ नौकरी पाओ

यह भी पढ़ें

corona vaccination in up

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी पॉजिटिव हुए दो स्वास्थ्यकर्मी

12/03/2021
Shantanu Thakur

‘अगले सात दिनों में देश में लागू होगा CAA’, मोदी के मंत्री ने लिखित में दी गारंटी

29/01/2024
Raksha Bandhan

भद्रा मुहूर्त में नहीं बांधी जाती है राखी, जाने इसके पीछे का कारण

05/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version