• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को बेहतर बिजली देना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि ऊर्जा विभाग में लापरवाही, ढिलाई और जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने ट्रांसफार्मर बदलने में हो रही अनावश्यक देरी पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि खराब ट्रांसफार्मर के कारण उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत की व्यवस्था को समयबद्ध एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग में बढ़ रही पेंडेंसी पर विस्तृत जानकारी तलब करते हुए इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश में हो रही विद्युत दुर्घटनाओं पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनेक मामलों में नीचे स्तर के अधिकारी न तो नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते हैं और न ही घटनाओं का समय पर संज्ञान लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यशैली पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने डायरेक्टर टेक्निकल को निर्देश दिए कि जब तक संबंधित कर्मी सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी इक्विपमेंट) पहनना सुनिश्चित न कर लें, तब तक किसी भी स्थिति में शटडाउन न दिया जाए। सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री शर्मा ने अधिकारियों से लोड वृद्धि, बिलिंग संबंधी समस्याओं तथा ट्रांसफार्मर मरम्मत की लंबित स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को लाइन लॉस से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। जहां आवश्यकता हो, वहां उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए क्षमता वृद्धि तत्काल की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली बिल का नियमित भुगतान करने वाले ईमानदार उपभोक्ताओं को बकायेदारों की वजह से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मंत्री श्री शर्मा ने बलिया में विद्युत दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना की गंभीरता से जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करें, विद्युत पोलों पर आवश्यक रैपिंग कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत तारों के नीचे किसी भी प्रकार के शिविर या पंडाल न लगाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत संबंधी एक भी दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी निभाएं और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव/ निदेशक आशीष गोयल, यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार के साथ सभी डिस्कॉम के एमडी एवं अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
AK Sharma

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

यह भी पढ़ें

ये रेखा लंबी हो तो इस प्रवृत्ति का होता है व्यक्ति

12/05/2026
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version