• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं

Writer D by Writer D
10/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय अपने अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर किये गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं, कहीं से भी जलभराव, नाले/नालियों के ओवरफ्लो होने की शिकायत न मिले, जहां पर भी जलभराव व फ्लडिंग की समस्या उत्पन्न हो, तत्काल इसकी जानकारी डीसीसीसी और टोल फ्री नं0 1533 के माध्यम से मुख्यालय को अवगत कराए। साथ ही सभी निकाय सुबह 05 बजे से 08 बजे के बीच होने वाली नियमित सफ़ाई, नाले-नालियों की सफाई उपरान्त सिल्ट व कूड़ा उठान, जलभराव एवम् फ्लडिंग पर विशेष ध्यान देंगे। बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी न हो, इसकी सभी चिंता करें। निकयों के व्यवस्थापन में समस्या न आये, सभी स्थानातरित कर्मचारी अपनी नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकायों के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकायों के जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय सांसद, विधायकों का भी सहयोग लें, जिससे कि समस्या का शीघ्र निस्तारण हो सके।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल में ’सम्भव’ पोर्टल के माध्यम से राज्यस्तरीय जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी निकायों के अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने सभी सफाई निरीक्षको को निर्देशित किया कि बाज़ारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों व वेंडरों को अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जिससे कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय लोग कूड़ेदान का प्रयोग करें।

उन्होंने (AK Sharma) 20 जुलाई को बृहद वृक्षारोपण के दिन निकायों में होने वाले पौधरोपण की सभी तैयारिया पहले से ही कर लें। सभी गंदे स्थानों को साफ कर वहां पर योजनाबद्ध तरीके से किसी न किसी थीम पर पौधरोपण कराएं। निकायों के पौधरोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन महोत्सव को गंभीरता से लें। नागरिकों के क़्वालिटी ऑफ़ लाइफ के लिए यह कार्य बहुत जरूरी है। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ के तहत निकाय स्तर पर होने वाली जनसुनवाई को गंभीरता से पुनः शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सके। कहा कि निकायों द्वारा कराये जा रहे अच्छे कार्यों का सोशल मीडिया व अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त 13 गंभीर शिकायतों का जनसुनवाई के दौरान मौके पर निस्तारण कराया। इसमें पेयजल, पार्क में कब्ज़ा, नाले-नालियों की सफाई, गंदे पानी की अपूर्ति, कूड़ा उठान, जलभराव, प्रमाण पत्रों के देरी से मिलने, खुले नाले, कूड़ा जलाने जैसी विभिन्न थी। उन्होंने शिकायतकर्ता से इन समस्याओं से होने वाली परेशानियों को वर्चुअल सुना और सम्बंधित अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

बरसात में कहीं पर भी न हो जलभराव, पानी निकासी के उचित प्रबन्ध किये जाएं: एके शर्मा

जनसुनवाई में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के घर का पेयजल कनेक्शन काटने और 06 माह के बाद भी उसे न जोड़ने पर आईजीआरएस में की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने नगर आयुक्त को उनका कनेक्शन तुरंत जुड़वाने के निर्देश दिए। लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-13 स्थित मधुवन पार्क एवम् पीपल वाले पार्क में दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने इसका तत्काल निस्तारण कराते हुए पार्क के गेट का ताला खुलवाया गया, साथ ही स्थानीय कब्ज़ाधारकों द्वारा भविष्य में ऐसा करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।

इसी प्रकार वाराणसी, आगरा, झांसी, गोरखपुर नगर निगमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया। मुरादाबाद नगर निगम से शिकायतकर्ता द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत पर मंत्री जी ने कहा कि यह समस्या बहुत पुरानी है हमने भी इसे झेला है, यह अभी तक बनी हुई है। सभी निकाय तत्काल इस व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास करें, जिस किसी भी कार्मिक की इसमें संलिप्तता पाई जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।

इसी प्रकार बुलंदशहर की नगर पालिका परिषद खुर्जा, हापुड़ की पिलखुवा, जौनपुर, महोबा व उन्नाव नगर पालिका परिषद से आई समस्यायों का समाधान कराया। उन्नाव से कूड़ा जलाने की समस्या आई, जिस पर मंत्री जी ने अधिशाषी अधिकारी उन्नाव एस.के. गौतम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ा जलाने की परंपरा न बनाए, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कूड़ा उठान नियमित कराए।

जनसुनवाई के दौरान सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, विशेष सचिव, अपर निदेशक मौजूद थे तथा सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

आज ट्राई करें मटका पुलाव, दोगुना हो जाएगा खाने का जायका

Next Post

एके शर्मा ने पीलीभीत, लखीमपुरखीरी व शाहजहापुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया “भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975” पुस्तक का विमोचन, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

30/10/2026
PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने पीलीभीत, लखीमपुरखीरी व शाहजहापुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

देश की जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त : राहुल गांधी

24/01/2021
CLAT

CLAT काउंसलिंग की पहली आवंटन सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड

26/12/2023
पीएसी के 44 जवान कोरोना पॉजिटिव

मिस्र में कोरोना के 167 नये मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version