• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून आने से पहले पानी निकास की सभी तैयारियां अभी से पूर्ण की जाए : एके शर्मा

Writer D by Writer D
05/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने तथा साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने (AK Sharma) कहा है कि मानसून के आने से पहले ही पानी के निकास की अभी से पूर्ण तैयारी कर ली जाए। सभी नाली-नालों की बेहतर सफाई की जाए, जिससे जलभराव की समस्या ना बने।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने की वर्चुअल बैठक

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) आज नगरी निकाय निदेशालय में अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों में विगत 01 माह से चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान, सौन्दर्यीकरण तथा कायाकल्प कार्यों की समीक्षा की और चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने कई स्थानों पर चल रहे कार्यों को भी ऑनलाइन देखा तथा कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मानसून आने से पहले ही पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करें : AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि मानसून आने से पहले ही पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था कर ली जाए। इसके लिए सभी नाले-नालियों की पूर्ण सफाई की जाए। जमा सिल्ट की निकासी के साथ चोक करने वाले पदार्थों को पूरी तरह से हटाया जाए। उन्होंने नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान एवं इसके निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था के साथ सीवर सफाई व नागरिकों को साफ पेयजल की आपूर्ति हो, इस पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सभी नगर आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों को अपना मोबाइल नंबर 24ग7 चालू रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गलियों/पार्कों/सड़कों/फुटपाथों की नियमित सफाई करने तथा इनके सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्टमंडल, अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग पर हुई चर्चा

ए.के. शर्मा ने कहा कि शहरों को सुंदर बनाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 12 सूत्री कार्यक्रम के तहत सुंदरीकरण एवं सुविधाओं को लेकर विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नगरों की शोभा बढ़ाने व हरियाली के लिए सभी खाली जगहों पर पौधों के रोपण तथा हरी घास लगाने पर भी बल दिया। उन्होंने इन सभी कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं/स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं से भी संपर्क कर उनका सहयोग लेने का आग्रह किया। उन्होंने नगरीय एवं नगरपालिका क्षेत्रों में संचालित संस्थानों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं व्यवस्था को बढ़ाने पर बल दिया, जिससे कि समाज में एक बेहतर माहौल का निर्माण हो सके।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, विशेष सचिव इन्द्रमणि त्रिपाठी, निदेशक शकुंतला गौतम सहित प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 800 अधिकारी/कर्मचारी वर्चुअली शामिल रहे।

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

Tags: ak sharmahindi newsLucknow Newsnews in hindiup news
Previous Post

मैक्सवेल ने कोहली के साथ बैटिंग करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

Next Post

यहां 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 नए केस, पॉजिटिविटी रेट घटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
corona

यहां 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 नए केस, पॉजिटिविटी रेट घटी

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 80 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर हुई 95.26 फीसदी

13/06/2021
SSC CGL

SSC CHSL एग्जाम हुआ स्थगित, यहां देखें नई डेट

03/11/2022
Vastu Tips

कार्य स्थल से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आजमाइए वास्तु के ये उपाए

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version