• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीलीभीत तथा बरेली जनपद के 10 लाख लोगों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति का मिलेगा लाभ: एके शर्मा

Writer D by Writer D
01/12/2022
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज बृहस्पतिवार को अपराह्न 01ः30 बजे जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ लखनऊ में पीलीभीत जनपद की 07 निकायों के 03 नगर पालिका परिषदों तथा 04 नगर पंचायतों के लिए

978.70 लाख रुपए के 54 कार्यों/परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण कर, इसका लाभ स्थानीय जनता को प्रदान किया। साथ ही सभी निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 610 लाभार्थियों में से प्रत्येक निकाय में 05 पत्रों को आवास की सांकेतिक चाबी भी प्रदान की गई।

लोकार्पित कार्यों में नगर पंचायत बिलसंडा में कुल 276.44 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें पुलिया निर्माण, विद्यालयों का कायाकल्प, तार फेंसिंग, सड़क निर्माण, नाली निर्माण आदि कार्य कराए गए।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 40 लाभार्थियों में से 05 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई।

इसी प्रकार नगर पंचायत बरखेड़ में 44.64 लाख रुपए के 07कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी, नाला/नाली निर्माण आदि कार्य कराए गए। आवास योजना के 80 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।

नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में 6.67 लाख रूपये के 02 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी हेतु नाला नाली का निर्माण कराया गया, पीएम आवास योजना के तहत 105 लाभार्थियों को चाबी प्रदान की गई।

नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में 11.37 लाख रूपये के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। पीएम आवास योजना के 15 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।

AK Sharma

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद पूरनपुर में 104.34 लाख रूपये के 06 कार्य कराए गए। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी हेतु नाला नाली का निर्माण कराया गया। पीएम आवास योजना में 110 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।

नगर पालिका परिषद बीसलपुर में 86.27 लाख रुपए के 07 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी हेतु नाला नाली का निर्माण कराया गया। पीएम आवास योजना के तहत 110 लाभार्थियों की चाबी सौंपी गई।

नगर पालिका परिषद पीलीभीत में 448.97 लाख रूपये के 03 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें एफएसटीपी का निर्माण, सड़क निर्माण आदि कार्य कराए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 150 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीलीभीत जनपद में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र अमरिया का भी लोकार्पण किया। इसकी क्षमता 02×100एमवीए, 220/132केवी एवं 02×40एमवीए,132/33 केवी एवम् पारेषण लाइन सहित।

इस उपकेंद्र के संचालित होने से 132केवी उपकेंद्र पूरनपुर, रिछा एवं पीलीभीत का लोड कम होगा तथा गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे 33 केवी उपकेंद्र अमरिया, जहानाबाद, भिखारीपुर, मदरसा को विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त स्रोत प्राप्त होगा तथा पूरनपुर, अमरिया, बहेड़ी तहसीलों को तथा बरेली जनपद के क्षेत्रों को व्यवधान रहित गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। इस परियोजना को अक्टूबर 2019 में प्रारंभ किया गया और इसके निर्माण में 168 करोड़ रुपए की लागत आई। इससे इन क्षेत्रों के 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश को ‘हमारा यूपी, सुनहरा यूपी’ बनाना है: एके शर्मा

कार्यक्रम में पीलीभीत जनपद के सांसद, विधायक एवं निकायों के अध्यक्ष तथा चेयरमैन के साथ पार्षद, सभासद एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newspilibhit newsup news
Previous Post

जारी हुई लखनऊ नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची, 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Next Post

जिस धऱती पर गो माता की सेवा होती, वहां कभी अभाव नहीं होता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

जिस धऱती पर गो माता की सेवा होती, वहां कभी अभाव नहीं होता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

28/01/2024
Fenugreek seeds

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम

25/09/2021
Arrested

ढाई किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

11/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version