• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर: ऊर्जा मंत्री

प्रभारी मंत्री ने किया चार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Writer D by Writer D
18/11/2024
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या को अपने कार्यकाल में खत्म कराने का प्रयास करूंगा। विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है। केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं। उक्त बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एक शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को कही। वह मुंगराबादशाहपुर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 15वें राज्य वित्त आयोग और राज्य वित्त निधि आयोग के अंतर्गत सड़क नवीनीकरण, बाउंड्री वॉल निर्माण, शौचालय निर्माण आदि से संबंधित लगभग चार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिले में सांसद और विधायक निधि से संबंधित कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। जनपद में 145 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। खाद और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों सीता देवी, निर्मला देवी, मीणा देवी को सांकेतिक रूप में चाबी और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों नीलम, आरती देवी, निशा गौतम सहित आयुष्मान योजना के लाभार्थियों कल्पना मौर्य, रणजीत, रेणु को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने लाइन लॉस, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, बिजली बिल आदि की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत विभाग अभी और सुधार करे। त्रुटिपूर्ण बिल निर्गत न किए जाएं। उन्होंने आरडीएसएस योजना के कार्यों के सत्यापन, गुणवत्ता जांच करने और कार्य की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए।

मड़ियाहूं बस स्टेशन के ऊपर से जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत, रेस्टोरेशन आदि की समीक्षा की। शिक्षा विभाग से कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय, निपुण विद्यालय आदि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के द्वारा अवगत कराया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और उर्वरक उपलब्ध है।

Tags: ak sharmaJaunpur newsup news
Previous Post

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Next Post

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स, करेंगे दूसरों को जागरूक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Street Vendors

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स, करेंगे दूसरों को जागरूक

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने ”सुझाव आपका संकल्प हमारा” अभियान का किया शुभारम्भ

15/12/2021
Rape

नाबालिग से रेप के अभियुक्त को बीस साल की सजा

26/04/2024
Vat Savitri Vrat

रोहिणी नक्षत्र और धृति योग में महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत, मिलेगा अखंड सुहाग का वरदान

01/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version