• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने ”सुझाव आपका संकल्प हमारा” अभियान का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ”यूपी नंबर-1 सुझाव आपका संकल्प हमारा” अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के चार करोड़ लोगों से सुझाव मांगेगी। उन्हीं सुझावों के आधार पर भाजपा संकल्प पत्र तैयार करेगी।

2022 में सरकार बनने के बाद अगले पांच वर्षों तक उसे पूरा करेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोग भी एकत्रित हुए। उन्होंने अपने सुझाव सुझाव पत्र पर लिखकर आकांक्षा पेटी में डाले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा संकल्प वही जिसका कोई विकल्प नहीं। संकल्प वह जिसे हम मन्त्र के रूप में स्विकार करते हैं। उसे जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए उसे पूरा करने के लिए काम करते हैं। संकल्प अपने लिए नहीं सम्पूर्ण लोक कल्याण के लिए होते हैं। इस संकल्प के साथ 2017 मे हम जुड़े थे। मुझे प्रसन्नता है कि जिस संकल्प पत्र को जारी किया ताज प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उसे जीवन का हिस्सा मानते हुए हमने पूरा किया था। आज जब हम 2022 के लिए संकल्प पत्र के लिए हम एकत्र हुए हैं, तब हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि वह सारे संकल्प पूरे हुए।

उन्होंने कहा कि फर्क साफ है। पहले की सरकारें किसानों पर गोली चलाती थीं। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का कार्य किया पहले आस्था को चोट पहुंचाई जाती थी। गो तस्करी होती थी। अवैध बूचड़खाना बन्द हुआ है। साथ लाख गोवंशों को सरकारी संरक्षण में पाला जा रहा है। प्रत्येक गो वंश पर किसानों को हम 900 रुपये मासिक दे रहे हैं। एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया। पिछली सरकारें चीनी मिलें बेचती थीं। हमारी सरकार में बंद चीनी मिलें चालू की गईं। कानून व्यवस्था के बारे में भी फर्क साफ है। बेटियां स्कूल जाने से घबराती थीं। पर्व त्योहार नहीं मनाए जाते थे। आज निडर होकर बेटियां स्कूल जा रही हैं। कावंड़ यात्रा निकाली जा रही है। 2017 के बाद बेटियां सुरक्षित हैं। पहले भर्ती आते ही महाभारत काल के सारे पात्र बाहर निकल आते थे। आज क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद नहीं है। हमारी सरकार में साढ़े चार लाख भर्ती हुई लेकिन कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। पारदर्शी व्यवस्था लागू है। यह वही प्रदेश है। सरकार बदली है। संसाधन वही है। किसी भी भर्ती में कोई विवाद नहीं हुआ। पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। आज अपराधी भी थर तहत कांपते हैं।

सैनिक सम्मान यात्रा अभियान का समापन करने उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में कई मुख्यमंत्री बने हैं राज्य को चलाने का व्रत भी लिया लेकिन राज्य को चलाने का एक तपस्वी, त्यागी और राज्य की संपूर्ण जनता के लिए समर्पित, उनके सुख-दुख में खड़ा होने वाले, शोषित वंचित गरीबों के लिए ईमानदारी के साथ काम करने वाले, एक रुपये का हेराफेरी नहीं है। केवल इस राज्य के विकास के लिए समर्पित लोकप्रिय मुख्यमंत्री केवल भाजपा के पास हैं। हमारा गौरवशाली इतिहास है। पिछले पांच सालों में उप्र का चहुमुखी विकास हुआ है। पहले की सरकार में इसी प्रदेश में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। आज किसी मे हिम्मत नहीं है कि वह व्यापारी, ठेकेदार और आम जन से गुंडा टैक्स वसूले। पिछली सरकार में भर्ती निकलने के साथ ही सैफई परिवार वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था। आज परिस्थितियां बदली है। लोगों के जीवन मे बदलाव हुआ है। आस्था का सम्मान बढ़ा है।

चार माध्यमों से जनता का सुझाव लेगी भाजपा

यूपी नम्बर-1 सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान के तहत भाजपा चार प्रकार से लोगों के सुझाव प्राप्त करेगी। पार्टी ने पेटियां रखने के साथ ही मोबाइल नंबर 750 540 3403 जारी किया है। इस पर उत्तर प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे हैं। इस नंबर पर लोग मिस्ड कॉल कर अपने सुझाव को रिकॉर्ड कर सकते हैं। लोग इसी नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

UP विधानसभा सत्र: CDS रावत सहित 11 माननीयों को श्रद्धांजलि देकर कल तक सदन स्थगित

इसके अलावा 30 हजार गांव के प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटी रखी जाएगी। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपने निकटतम सुझाव पेटी स्थल पर जाकर अपना सुझाव पत्र के माध्यम से सुझाव पेटी में डाल सकते हैं। इसके अलावा पार्टी ने ईमेल एड्रेस sujhaav.upnumber1@gmail.com जारी किया है। पार्टी ने वेबसाइट up number.bjp.org जारी किया है। इस माध्यम से भी प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे गए हैं। संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष व योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह अभियान विशेषकर संकल्प पत्र बनाने के लिए शुरू किया जा रहा है। पिछली बार भी हम लोगों ने जन भावनाओं के आधार पर ही संकल्प पत्र तैयार किया था। वह संकल्प पत्र को पिछले पांच सालों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूरा किया है। पहले हर क्षेत्र में उप्र नीचे की ओर जा रहा था। आज हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उप्र के सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में जनभावनाओं को एकत्र करेंगे। उसी के आधार पर संकल्प पत्र बनाया जाएगा।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा राजसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर राज मंत्री उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एके शर्मा, सांसद राजेश वर्मा, सीमा द्विवेदी समेत अन्य महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newssujhav aapka sankalp hamara abhiyanup newsYogi News
Previous Post

BB 15: अभिजीत बिचुकले ने पार की हदें, देवोलीना का गाल छूकर कही ये बात

Next Post

एक समझदार मां ही रखती है अपने परिवार का पूरा ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा’, अनिल राजभर का सपा पर तीखा हमला

12/10/2026
अयोध्या

शहनाइयों की गूंज के बीच अयोध्या के गोसाईगंज में 185 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Next Post

एक समझदार मां ही रखती है अपने परिवार का पूरा ध्यान

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने ‘ये वक्त की पुकार है’ का किया लोकार्पण

24/12/2021
corona

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, यहां हुआ स्कूल बंद करने का आदेश

29/04/2022
Road Accident

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गाड़ी नाले में गिरी, तीन की मौत

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version