• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के सर्वांगीण विकास का प्रतीक हैं ये परियोजनाएं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जनपद रामपुर में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में विकास की गति तीव्र हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिले और प्रदेश के हर हिस्से को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि “विकास कार्य जनता की उम्मीदों को साकार करने का माध्यम हैं” और सरकार का हर प्रयास जनता के जीवन को सरल, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन के जीवन में वास्तविक सुधार लाना है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता पारदर्शिता और समय बताता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रंपुरा, 8.25 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन, तथा 7.2 किलोमीटर 11 केवी लाइन का निर्माण कार्य कराया गया है।इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को स्थिर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।अब उत्तर प्रदेश बिजली कटौती नहीं, बल्कि निर्बाध आपूर्ति के लिए जाना जा रहा है।

नगर विकास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत लगभग 14.88 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।इनमें लगभग 4 करोड़ की लागत से 8 कार्यों का शिलान्यास तथा 10.55 करोड़ की लागत से 32 कार्यों का लोकार्पण किया गया।इन योजनाओं में नाली, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, पार्क, पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ये परियोजनाएं रामपुर शहर को अधिक सुंदर, आधुनिक और जनसुविधाओं से युक्त बनाएंगी।हर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। हमारे नगर ही हमारे प्रदेश की पहचान हैं।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इस दौरान “यूपी ट्रेड शो – स्वदेशी मेला 2025” का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), महिला स्वयं सहायता समूहों, कुटीर एवं हस्तशिल्प उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित नवाचारों व उत्पादों की सराहना की।

इस दौरान शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना देशभक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसके गांवों और कारीगरों में बसती है, और जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी संस्कृति को सहेजते हैं बल्कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं।स्वदेशी का अर्थ केवल ‘देश में बना’ नहीं, बल्कि ‘देश के लिए बना’ है।जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएगा, तभी भारत आत्मनिर्भर और आत्मगौरवशाली बनेगा।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कुटीर, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। नगर विकास विभाग द्वारा बाजारों के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्ट्रीट वेंडरों को सहयोग देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है ताकि स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिले।उन्होंने जनता से आह्वान किया जब हम विदेशी वस्तुओं की जगह अपने देश की बनी वस्तुएं खरीदते हैं, तो हम अपने किसान, मजदूर, बुनकर, शिल्पकार और व्यापारी का जीवन संवारते हैं।

इस अवसर पर सदर विधायक आकाश सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र,संबंधित विभागीय अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष,अनेक गणमान्य सहित स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

आदिवासी गौरव को सहेजने की पहल, ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पहचान का प्रतीक: सीएम विष्णुदेव साय

Next Post

मुख्यमंत्री योगी बोले- माफिया पर जीरो टॉलरेंस, विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो समझौता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
CM Yogi held a meeting regarding development works and law and order.

मुख्यमंत्री योगी बोले- माफिया पर जीरो टॉलरेंस, विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो समझौता

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.64 करोड़ के पार,12 लाख से अधिक की मौत

02/11/2020
kane williamson

केन विलियमसन को कोरोना ने किया क्लीन बोल्ड, टेस्ट मैच से हुए बाहर

10/06/2022
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

17/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version