• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटे-बेटियों की अच्छी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी : एके शर्मा

Writer D by Writer D
24/07/2026
in उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने झांसी जनपद में ₹83.24 करोड़ की लागत से निर्मित गुरसराय नगर पालिका परिषद एवं गरौठा नगर पंचायत संयुक्त पुनर्गठन पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से गुरसराय और गरौठा के लगभग 7740 घरों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

अपने संबोधन में मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पेयजल परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इससे गुरसराय और गरौठा क्षेत्र के हजारों परिवारों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।उन्होंने बताया कि ₹83.24 करोड़ की इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक जल शोधन एवं वितरण प्रणाली विकसित की गई है, जिससे नागरिकों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल, बिजली और आधारभूत ढांचे के विकास पर अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इनके पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा।उन्होंने बुंदेलखंड में विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि इन परियोजनाओं का सर्वाधिक लाभ स्थानीय युवाओं को मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, जिससे पलायन रुके और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

मंत्री श्री शर्मा ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने बेटे और बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उद्योग और कंपनियां युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराएंगी। यदि युवा शिक्षित और दक्ष होंगे तो उन्हें अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार मिलेगा तथा वे अपने परिवार के साथ रहकर प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ऐसा विकास मॉडल तैयार कर रही है, जिसमें आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार, शिक्षा और औद्योगिक विकास एक-दूसरे के पूरक बनें। बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि विकास, निवेश और अवसरों की नई भूमि बन रहा है।

इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में स्थापित हो रहे उद्योगों एवं विकास परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा और युवाओं को अपने घर के निकट ही रोजगार उपलब्ध होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 3000 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharma
Previous Post

लालू को तगड़ा झटका, RJD के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल

Next Post

उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए अभिनेता अमन वर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

27/07/2026
AK Sharma
Main Slider

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को बेहतर बिजली देना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
Next Post
Actor Aman Verma impressed by Uttarakhand's film policy.

उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए अभिनेता अमन वर्मा

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश, कहा- 2-3 हफ्ते के लॉकडाउन पर करें विचार

13/04/2021
Chicken Malai Kebab

लंच में बनाएं ये कमाल की डिश, देखें रेसिपी

17/06/2025
Skill Development

कौशल से संवरेंगे गांव, आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version