• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए अभिनेता अमन वर्मा

Writer D by Writer D
24/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Actor Aman Verma impressed by Uttarakhand's film policy.

Actor Aman Verma impressed by Uttarakhand's film policy.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा (Aman Verma) ने शुक्रवार को रिंग रोड स्थित लाडपुर में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय पहुंचकर परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति, शूटिंग सुविधाओं और राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को दिए जा रहे प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुलाकात के दौरान नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने अमन वर्मा का ‘जागेश्वर मंदिर’ का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। बातचीत के दौरान अभिनेता ने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में फिल्मांकन के लिए बेहद आकर्षक और विविधतापूर्ण लोकेशन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि अमन वर्मा 26 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे देहरादून के हिमालयन कल्चरल सेंटर, नींबूवाला में “किस्मत पैलेस” नाटक का मंचन करेंगे।

नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभावी फिल्म नीति लागू की है। इसके तहत फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड में फिल्माई गई हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं वेब सीरीज और विदेशी फिल्मों को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में शूटिंग की अनुमति अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सात दिनों के भीतर अनुमति जारी की जाती है। इसके अलावा शूटिंग शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है। फिल्म इकाइयों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ जीएमवीएन और केएमवीएन के गेस्ट हाउसों में विशेष छूट भी प्रदान की जाती है।

के.एस. चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में हर वर्ष 200 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग होती है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियां, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश और विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद तथा एक प्रमुख फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

Tags: aman vermaUttarakhand News
Previous Post

बेटे-बेटियों की अच्छी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी : एके शर्मा

Next Post

टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, भूमि चयन प्रक्रिया पूरी: सुबोध उनियाल

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच PM मोदी की मलेशियाई PM से द्विपक्षीय वार्ता

12/09/2026
Next Post
Health services to get a new boost from Tehri Medical College.

टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, भूमि चयन प्रक्रिया पूरी: सुबोध उनियाल

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा के अंदर-बाहर भगदड़ का कारण बन रहा है पीडीए: अखिलेश यादव

13/07/2024
भगवत गीता के उपदेश

जीवन का मूलमंत्र: ऐसे व्यक्ति के मन से जड़ से खत्म हो जाता है डर और क्रोध

28/07/2020

नए रूप में दिखेगा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, क्षमता में हुआ विस्तार

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version