• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, भूमि चयन प्रक्रिया पूरी: सुबोध उनियाल

Writer D by Writer D
24/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Health services to get a new boost from Tehri Medical College.

Health services to get a new boost from Tehri Medical College.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड सरकार टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज (Tehri Medical College) की स्थापना को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और परियोजना को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा और परियोजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जाएगा, जहां से अधिकतम आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना से टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

सुबोध उनियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज न केवल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस मेडिकल कॉलेज का विकास मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परियोजना के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि टिहरी मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडे ने जिलाधिकारी टिहरी को चयनित भूमि से संबंधित प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

बैठक में अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Tehri Medical College
Previous Post

उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए अभिनेता अमन वर्मा

Next Post

योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
Next Post
94 police officers learned the nuances of forensic science.

योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘भारत में कुछ लोगों को ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दे दिए जाते हैं…’, अमेरिका में बोले राहुल गांधी

09/09/2024
Sleeping

अगर आप भी अक्सर रहते हैं बीमार, तो बदले सोने का तरीका

14/12/2021
CM Dhami

CM धामी से मिले उपनल कर्मचारी, समान कार्य–समान वेतन के निर्णय पर जताया आभार

15/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version