• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि कार्यों के लिए किसानों को मिलेगी निर्वाध विद्युत आपूर्ति : एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/फतेहाबाद (आगरा)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  गुरूवार को अपरान्ह 01 बजे आगरा के फतेहाबाद 765 केवी विद्युत सर्विस स्टेशन पहुंचे। जहाँ उन्होंने पश्चिमाचंल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के एमडी सहित अन्य अधिकारियों के साथ विद्युत् व्यवस्था को लेकर बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा। विभिन्न स्त्रोतों से हो रहे विद्युत उत्पादन पर बात करते हुए कहा कि उत्पादन के क्षेत्र में अभी हमारी स्थापित क्षमता साढे छ हजार मेगावाट है। ओबरा डी में आठ सौ मेगावाट के प्लांट स्थापित करने के लिए मंत्रीमण्डल से अनुमति मिल गई है और यह कार्य जल्द शुरू होगा।

उर्जा मंत्री ने बैठक में किसानों को दी जा रही बिजली में कटौती न करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर किसी व्यवधान के कारण बिजली कटौती होती भी है तो उसे पूरा करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सही चल रही है कि नहीं यह देखने के लिए यहां आया हूं। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कल नोयडा के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। आज बुन्देलखण्ड व आगरा की विद्युत आपूर्ति को लेकर यह बैठक की गई है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  को अधिकारियों ने आवश्स्त किया कि कृषि के लिए दस घण्टे बिजली देने का प्रावधान है, उसमें कोई कटौती नहीं होगी। वहीँ विद्युत लोड को मैनेज करने के लिए कटोती करते थे, वह नहीं की जाएगी, किसानों को सिंचाई के लिए पूरी बिजली निर्वाध मिलेगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बिजली स्टॉक पर बात करते हुए कहा कि पहले बिजली का पूरा स्टॉक नहीं मिलता था। लखनऊ से अनुमति लेनी होती थी, लेकिन अब सभी डिस्काम से पूरी मात्रा में सीधे बिजली मिले इसकी व्यवस्था की गयी है। स्थानीय कारणों से बिजली कटौती होती है,तो उसे पूरा किया जाएगा। पश्चिमाचल व दक्षिणाचंल दोनों डिस्कॉम के क्षेत्र बड़े है इसलिए हम यहां पर वैकल्पिक ऊर्जा के स्त्रोतों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि हम तापीय ऊर्जा भी बढ़ा रहे है। इसके लिए एनटीपीसी के साथ भी काम करने जा रहे है। सोलर एनर्जी पर भी काम कर रहे हैं, जिससे किसानों के नलकूपों को सोलर एनर्जी से चलाने का कार्य किया जाएगा। वहीँ हर स्रोत से बिजली उत्पादन को बढाने का कार्य चल रहा है।

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी, चलेगा अभियान

उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए, उसको मैनेज करने के लिए एक घंटे, एक फील्डर को और एक घंटा दूसरे फीडर को चलाया जाता है। अब किसी भी फीडर को और लंबा चलाया जाएगा और इन फीडरों में जो ट्रांसफार्मर कमजोर है, उन्हें तत्काल रूप से बदला जाएगा, अपग्रेड भी किया जाएगा,जिससे किसानों को समस्या नहीं होगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आज कि बैठक में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसका दोनों डिस्कॉम के एमडी और अधिकारियों ने स्वागत किया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पहले लखनऊ से बिजली का पूरा स्टॉक नहीं मिलता था। एक-एक घंटे के लिए बिजली ट्रांसमिशन के पास भेजी जाती थी, अब ऐसा किया जाएगा, सभी डिस्कॉम को बिजली का पूरा स्टॉक रिजर्व कर दिया जायेगा, जिससे यदि कहीं पर भी आवश्यकता होगी तो उसको तत्काल पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक से पूर्व दोनों डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों और अधिकारियों ने उर्जा मंत्री एके शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर कर स्वागत किया। बैठक में प्रबंध निदेशक पश्चिमाचंल चित्रा, दक्षिणाचंल के एमडी अमित किशोर, राजीव शर्मा, निदेशक कार्मिक एके श्रीवास्तव, चीफ ट्रान्समिशन एचके यादव, अधीक्षण अभियंता ट्रान्समिशन संगीता सक्सैना जोन प्रथम आगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: agra newsak sharmaEnergy Ministerup newsurja mantri
Previous Post

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी, चलेगा अभियान

Next Post

जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-‘सनातन’ धर्म सत्य है

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
CM Yogi

जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-‘सनातन’ धर्म सत्य है

यह भी पढ़ें

janta darbar

हिंदू सेवा आश्रम में सीएम योगी ने लगाया दरबार, सुनी जनता की फरियाद  

14/08/2021
Parashurama Jayanti

कब है भगवान परशुराम जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

01/05/2024
Dheeraj Kumar Jaiswal

बिजली बिल बकाएदार के घर में आग लगाने का निर्देश देने वाला एसई निलंबित

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version