• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
25/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आज छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और सुरक्षा के सभी इंतज़ामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मौके पर प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों से संवाद किया। लोगों ने नगर विकास विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और सफल आयोजन संभव है।

मंत्री श्री शर्मा ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को घाटों की समुचित सफाई, कचरा निस्तारण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी में जाली लगाने एवं अर्पण कलश स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को घाटों के आसपास लगे सभी अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

वापसी के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मार्ग में कई स्थानों पर फैली गंदगी देखी। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर नाराज़गी व्यक्त की और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल त्योहारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नगर की नियमित प्राथमिकता के रूप में बनाए रखा जाए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है। अतः सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Tags: ak sharma
Previous Post

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: अब तक प्राप्त हुए 53 लाख से अधिक सुझाव

Next Post

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से हो जाएगी आपके सिलेंडर की बुकिंग

03/01/2021
Encounter

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार

05/02/2023

विराट कोहली ने कुछ इस तरह की मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की तारीफ

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version