• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के विश्वास खंड एवं विवेक खंड क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण एवं नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षाकाल में नागरिकों को जलभराव अथवा जल निकासी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विश्वास खंड में निर्माणाधीन 600 मीटर लंबे नाले का जायजा लिया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि इसमें 500 मीटर नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इस नाले के पूर्ण होने के बाद विश्वास खंड सहित आसपास के क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा।

इसके साथ ही मंत्री श्री शर्मा ने नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी निर्बाध बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्षाकाल के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा हो उसे तत्काल दूर किया जाए तथा जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर विकास विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है।

इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने निर्माणाधीन शक्ति उपवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि शक्ति उपवन में वृहद वृक्षारोपण कराते हुए डिस्प्ले लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।

भ्रमण के दौरान मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

यह भी पढ़ें

Deepak Punia

CWG: दीपक पुनिया ने पुरुष 86 किग्रा में जीता स्वर्ण

06/08/2022
CM Nayab Singh

आज से आप किराएदार नहीं रहे, सम्पत्तियों के मालिक बने: नायब सैनी

11/07/2024
johnson&johnson

जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका कोरोना वैक्सीन का परीक्षण, जानें क्या है वजह

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version