• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांव-गांव में कैंप लगाकर आम जन को दें योजना का लाभ: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान रोहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ रही।उपभोक्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि प्रदेश सरकार की यह ऐतिहासिक योजना जनता के बीच तेजी से विश्वास और लोकप्रियता बना रही है। आज के शिविर में कुल 173 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो उपभोक्ता हित में चल रही इस योजना की सफलता का महत्वपूर्ण संकेत है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मा. मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना उन लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिन पर वर्षों से बिजली बिल का भारी बोझ था। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के अपने बकाया का निपटारा कर सकें और आगे नियमित एवं सरल बिलिंग व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बकाया बिलों को इस अवसर का उपयोग कर समाधान करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और जनसुलभ बनाया है, ताकि हर पात्र उपभोक्ता तक यह सुविधा आसानी से पहुंचे। उन्होंने बताया कि योजना का प्रथम चरण 31 दिसंबर तक है इसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएं, शिविरों की संख्या बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र उपभोक्ता को जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के हित में लगाए जा रहे इन शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सेवाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनी रहें।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी उल्लेख किया कि बिजली बिल राहत योजना न केवल उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत दे रही है, बल्कि प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता, विश्वास और सुव्यवस्थित प्रबंधन के नए आयाम भी स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की बढ़ती भागीदारी यह प्रमाण है कि सरकार की नीतियां सही दिशा में और जनहित में प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विद्युत विभाग के अधिकारी, विद्युत उपभोक्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

जहाँ कभी गोलीबारी की आवाज आती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ बज रही: सीएम विष्णु देव

Next Post

टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका को रौंदा, 101 रन के बड़े अंतर से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
Team India defeated South Africa

टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका को रौंदा, 101 रन के बड़े अंतर से हराया

यह भी पढ़ें

CA Foundation Result

JEE, NEET, CUET का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

16/12/2022
azam khan

फिर बिगड़ी सपा सांसद आजम खान की तबियत, चेस्ट में आई दिक्कत

30/05/2021
mask fog

मास्क लगाने से मुंह की भाप चश्मे पर जम जाती है भाप तो अपनाएं ये टिप्स

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version