• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने कान्हा उपवन में गौशाला का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
15/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगर निकायों की सुविधाओं और सेवाओं को निखारने के लिए चलाये जा रहे 60 दिवसीय अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत आज हैवतमऊ स्थित निर्माणाधीन सरोवर एवं पार्क, औरंगाबाद जांगीर में की जा रही नाले की सफाई तथा शहर के कान्हा उपवन में गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले हैवतमऊ स्थित निर्माणाधीन पार्क एवं जलाशय के प्रगति कार्य को देखा। कार्ययोजना की रूपरेखा पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यहां सरोवर तथा पार्क निर्माण से नगर की सुन्दरता में वृद्धि होगी, लोगों को पर्यटन एवं स्वच्छ पर्यावरण के साथ शुद्ध जल स्रोत का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के सरोवर जलसंरक्षण के साथ भूमिगत जलस्तर की वृद्धि में भी सहायक होते हैं।

AK Sharma

इसके पश्चात नगर विकास मंत्री ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था के तहत औरंगाबाद जागीर में किये जा रहे नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नाले की शिल्ट, खर-पतवार तथा चोक करने वाली सामग्री की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नाले व नालियों की सफाई ऐसी हो कि यहाँ से दुर्गंध नही आनी चाहिए और पानी के निकास में कोई व्यवधान न हो।

उप्र के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

तपश्चात नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने शहर के कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा मंत्री को गौशाला में किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें गोबर से बनी मूर्तियां, दीये, वेस्ट फूलों से बनी अगरबत्तियां, गोनाइल आदि को दिखाया। मंत्री ने इन उत्पादों की सरहना की तथा कहा कि इन उत्पादों का वृहद स्तर पर उत्पादन एवं प्रचार-प्रसार किया जाये। जिससे लोग इनके प्रयोग और लाभ के बारे में जान सके साथ ही गौशाला की आमदनी में भी बढोत्तरी हो सके।

AK Sharma

मंत्री ने इस दौरान गौशाला में पशुओं को चारा भी खिलाया तथा गौशाला स्थित सिद्धार्थ चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।गोशाला की व्यवस्था एवं किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने जनता से भी निराश्रित पशुओं के लिए यथासम्भव सहयोग देने की अपील की तथा स्वयं भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

मंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सहित अन्य उच्चाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

उप्र के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

Next Post

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप से कांपा है ये शहर, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

02/04/2023
Nirjala Ekadashi

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पर न करें ये काम, दुर्भाग्य कर लेगा घर में एंट्री

21/12/2025
Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और विधि

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version