• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण ठंड एवं सर्द रात्रि में खुले में सोने को मजबूर न हो कोई भी व्यक्ति: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड व सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो तथा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रमुख चौराहो, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के पास अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ रैन बसेरों की सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को रात 8:00 बजे लखनऊ शहर के विभिन्न स्थलों का आकस्मिक दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सर्वप्रथम रात 8:00 बजे अपने 14 कालिदास आवास से निकलकर जोन 02 के चारबाग बस स्टेशन में बने अस्थाई रैन बसेरा तथा मिल रोड, ऐशबाग में बने स्थाई रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। चारबाग के अस्थाई रैन बसेरा में 10 व्यक्ति आश्रय लिए थे, इसमें कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, रायबरेली, अम्बेडकरनगर आदि जगहों से आकर लोग रुके थे। वहीं मिल रोड, ऐशबाग स्थित स्थाई रैन बसेरा में 25 व्यक्ति आश्रय लिए थे। इसमें से बलरामपुर, बनारस, सुल्तानपुर, मऊ, तेलीबाग से लोग आकर रुके थे। स्थाई रैन बसेरा में लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज कराने के लिए कोई एक साल से, कोई छह महीने से रुके हुए हैं, जिनके खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री (AK Sharma) ने वहां आश्रय लिए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरा में रुके लोगों को चाय और बिस्किट दिया तथा जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। मंत्री जी को दोनों रैन बसेरों के सामने अलाव जलता हुआ मिला। मंत्री जी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने मिल रोड के स्थाई ग्रैन बसेरा के विजिटिंग बुक में भ्रमण का सिग्नेचर भी किया। उन्होंने रेन बसेरा का संचालन कर रही कार्यदाई संस्था ‘बदलाव’ के कार्यों की प्रशंसा भी की।

रैन बसेरों का निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता तथा अन्य निकाय अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल, रजाई, गरम कपड़े, गुनगुना पानी, गर्म चाय तथा भूखे व्यक्ति को भोजन आदि का प्रबंध किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

धरती का सत्कार, प्लास्टिक का तिरस्कार : ऋतु सुहास

रैन बसेरों में लोगों की सुरक्षा और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाए। रात विश्राम के लिए आने वाले लोगों के नाम पता रजिस्टर बनाकर उसमें अंकित किया जाए। रैन बसेरों की जानकारी के लिए आसपास के क्षेत्र में साइनेज लगाए जाए, जिसमें जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम व मो0 नंबर भी संपर्क के लिए लिखे जाए। रैन बसेरों के बेहतर संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाए। साथ ही रात्रि में भ्रमण कर खुले में सोने वाले लोगों को नजदीक के शेल्टर होम में पहुंचाने का भी कार्य करें।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकाय अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित किया है कि भीषण ठंड एवं सर्द रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो, ऐसे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी निकायों के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के पास तथा सभी रैन बसेरों के सामने रात्रि में अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए।

उन्होंने (AK Sharma) सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

धरती का सत्कार, प्लास्टिक का तिरस्कार : ऋतु सुहास

Next Post

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लिखी पाती, बोले- पितृपक्ष को केवल परंपरा नहीं, जीवन में उतारने का संदेश

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ में बाढ़ राहत अभियान तेज, डीएम ने संभाली कमान

05/10/2026
Main Slider

2017 के पहले महज 76, अब 57,600 गांवों तक पहुंची डिजिटल लाइब्रेरी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Next Post
CM Dhami

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

spinach recipes

पालक की ये पांच डिश आयरन की कमी को करती हैं दूर

13/11/2021
Horoscope

15 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

15/08/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाया शीश

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version