• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मशास्त्रों में प्रकृति को मिला है दूसरी मां का स्थान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/07/2024
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उनके पवित्र विचार तथा सांस्कृतिक धरोहर के रूप में ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) पर आजमगढ़ जिले के तमौली ग्रामसभा में ‘मौला’ का पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया और ग्रामवासियों से वृक्षारोपण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा आजमगढ़ जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण की अपील की।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में 36.50 करोड़ पौधरोपण किया जाना है, इसमें से 58 लाख पौधे आजमगढ़ जिले में लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रामसभा तमौली में मंत्री जी (AK Sharma) के नेतृत्व में 75 सौ पौधों का रोपण किया गया। ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना पेड़ पौधों और प्रकृति में साक्षात ईश्वर का दर्शन कराती हैं। इसी धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का बोध कराने के लिए ही प्रधानमंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाने का आह्वान देशवासियों से किया था। उन्हीं की प्रेरणा से आज पूरे देश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हम सब का यह प्रयास हो कि हमारे आसपास का वातावरण सुंदर और हरा-भरा हो, आने वाले पीढ़ियों को ऐसा वातावरण मिले कि वे स्वस्थ रहें। कहा कि सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है, हमारे धर्मशास्त्रों में प्रकृति को दूसरी मां का स्थान मिला है। हमारी संस्कृति ने वृक्षों में देवताओं का वास बताया है, हम वृक्षों की पूजा करते हैं। पीपल में नारायण का वास होता है ऐसा कहा गया है। हम सब तुलसी की महिमा, अशोक के तेज और पीपल के महात्म से भलीभांति परिचित है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी, जीवन के अनुकूल जलवायु के लिए पौधरोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण व संवर्धन करना होगा। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पौधों के रोपण और संरक्षण से जहां प्रकृति और धरती की सेवा होती है, वहीं आर्थिक समृद्धि भी होती है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं, छात्रों, ग्रामीणों ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया और पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Tags: ak sharmaazamgarh newsek ped maa ke naamek ped maa ke naam abhiyanup news
Previous Post

SBI ने निकालीं 1040 वैकेंसी, यहां देखें पोस्ट वाइज योग्यता

Next Post

बुन्देलखण्ड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी में ले रहा आकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Pledge Park

बुन्देलखण्ड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी में ले रहा आकार

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy F23 5G

पहली सेल में Samsung Galaxy F23 5G मिलेगा इतने रुपए सस्ता

16/03/2022
Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

26/10/2024
join BJP

कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर प्रियंका किशोर सहित कई दिग्गजों ने थामा बीजेपी का दामन

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version