• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां राम, वहीं सुख, वहीं सम्पदा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज पीएनबी बैंक (PNB) द्वारा शुरू की जा रही बैंकिंग ऑन व्हील वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन कराने हेतु पीएनबी द्वारा नगर विकास विभाग को दी गयी व्हील चेयर का पूजन कर राम के चरणों में समर्पित किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने इस दौरान आईटीसी द्वारा नगर विकास विभाग को दिए गए प्लास्टिक कलेक्शन बॉक्स का भी फीता काटकर स्वच्छ अयोध्या-सुन्दर अयोध्या की परिकल्पना को साकार करने हेतु नगर निगम को अयोध्याधाम में लगाने के लिए सौंप दिया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएनबी (PNB) द्वारा शुरू की गयी बैंकिंग ऑन व्हीलस सुविधा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए कहा कि पहले ख़ाता धरकों को बैंक के चककर लगाने पड़ते थे, मगर आज पीएनबी ने इस सुविधा को शुरू कर बैंक को खाता धारकों के पास पहुंचा दिया है। साथ ही बैंक के द्वारा टॉयलेटस और पानी पिलाने की भी सुविधा प्रदान की जा रही है, जो कि बहुत ही पुनीत कार्य है। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बैंक को अपनी 15 शाखाओं में साफ-सफाई और स्वच्छता के सन्देश लिखने के लिए बधाई भी दी।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जहां राम हैं, वहीं सुख है, वहीं सम्पदा है। आज पीएनबी ने अयोध्याधाम में राम जी के दर्शन को आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर भी नगर विकास को सौपी हैं, जिन्हे हम आज नगर निगम को देकर हम दिव्यांगजनों को दर्शन लाभ दिलाने में सक्षम होंगे।

अयोध्या धाम में मंदिर होंगे स्वच्छ, ईश के चरणों में चढ़े फूलों से बनाई जाएगी धूप

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की चमक और भी बढ़ जाएगी इसकी चमक पूरे देश ही नहीं विदेशों तक देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामायण और रामचरितमानस में एक प्रसंग है ‘भायँ कुभायँ अनख आलसहूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ॥’ जिसका अर्थ है प्रेम से, बैर से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी भगवान राम का नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है। भगवान राम के राम राज्य से तुलना करते हुए अयोध्या से पूरे प्रदेश और देशवासियों के अंतरकर्ण में राम राज्य की स्थापना हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम राज्य का प्रसार हो रहा है साथ ही उसकी व्यापकता भी बढ़ रही है। कोरोना काल में जब सभी व्यापार बंद पद गए थे और सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। उस समय प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू करके रहरी-पटरी वाले छोटे व्यापारियों को 10 हजार, 20 हज़ार और 50 हज़ार का ऋण देकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का बहुमूल्य प्रयास किया था। इस कार्य में पंजाब नेशनल बैंक ने भी सहयोग करते हुए लगभग 500 करोड़ का ऋण दिया था। यही असली राम राज्य है, जो कि अभी आपने देखा ही होगा कि मा प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल कर सभी जनपदों में लाभर्थियों को सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। यही सब कार्य हमारे देश में राम राज्य स्थापित करेगा। वहीं हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा और हम सब इस बात के साक्षी बनेंगे कि भारत एक दुनिया का सबसे विकसित देश बन चुका है।

इस मौके पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने आईटीसी द्वारा नगर विकास विभाग को दिए गए 200 प्लास्टिक कलेक्शन बॉक्स का भी फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि अवधपुरी की सेवा में आई टी सी के मिशन ‘सुनहरा कल’ के अंतर्गत दिए गए प्लास्टिक कलेक्शन बैंक अयोध्या धाम को समर्पित हैं। उन्होंने प्लास्टिक कलेक्शन बॉक्स को नगर निगम को सौंपते हुए उन्हें अयोध्या धाम में स्थापित करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह कलेक्शन बॉक्स भी प्लास्टिक के वेस्ट मटेरियल से निर्मित है और प्रत्येक बॉक्स में 26 किलो के लगभग प्लास्टिक एकत्रित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ मंदिर परिसर के आस पास की सभी दुकानों को नीले एवं हरे डस्टबिन भी आईटीसी के सहयोग उपलब्ध कराए जायेंगे। जिससे हम अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रबंधक मृत्युंजय, उप अंचल प्रबंधक अनुपम शर्मा (AK Sharma) , मंडल प्रमुख नीरज गुप्ता, आईटीसी के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अवर अभियंता जलकल अनूप सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaayodhya newsPunjab National Bankup news
Previous Post

अयोध्या धाम में मंदिर होंगे स्वच्छ, ईश के चरणों में चढ़े फूलों से बनाई जाएगी धूप

Next Post

रामोत्सव 2024: राममय हो उठी महादेव की काशी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Kashi

रामोत्सव 2024: राममय हो उठी महादेव की काशी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Silver Ring

इस छल्ले से होगा अपार धन लाभ, जानें इसको धारण करने का तरीका

26/09/2025
CM Nayab Singh

भाजपा के पक्ष में मतदान करके भ्रष्टाचारियों का सूपड़ा साफ करें : नायब सैनी

17/08/2024
Liquor shops

इस शहर में तीन दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, ये है वजह

01/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version