• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने प्रवर्तन दल प्रभारी के रूप में 5 अधिकारियों की तैनाती के दिए आदेश

Writer D by Writer D
04/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय व्यवस्थापन एवं सुविधाओं को वैश्विक स्तर का बनाने तथा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में प्रवर्तन दल प्रभारी (इन्फोर्समेंट टास्क फोर्स) के रूप में चयनित 05 अधिकारियों को तैनाती आदेश प्रदान किए। इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री  राकेश राठौर गुरू भी उपस्थित रहे। तैनाती आदेश में प्रवर्तन दल प्रभारी के रूप में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों में कर्नल संदीप शर्मा को आयोध्या, ले0 कर्नल दिनेश कुमार सिंह को गोरखपुर, कर्नल विक्टर डिक्रूज को झांसी, ले0 कर्नल महावीर सिंह कौशिक को आगरा तथा कर्नल देवेन्द्र गुहानी को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रवर्तन दल का प्रभारी बनाया गया है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज जलनिगम फील्ड हास्टल ‘‘संगम’’ में आयोजित कार्यक्रम में प्रवर्तन दल प्रभारी के रूप में चयनित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों का हौसला अफजाई किया और कहा कि नगर को और बेहतर, सुरूचिपूर्ण एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए आप सभी का सहयोग मिलेगा। आप सभी अपने कार्य दायित्वों का बेहतर ढंग से क्रियान्वित करेंगे। प्रवर्तन की कार्यवाही में सबसे पहले लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण के संबंध में जागरूक करें, उन्हें सचेत करें, नोटिस दें, फिर भी नहीं मानने पर प्रवर्तन की कार्यवाही शख्ती से की जाए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश के नगरों का यहां की जी0डी0पी0 में 65 से 70 प्रतिशत योगदान है। अब प्रदेश के नगरों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। जीवन स्तर में सुधार हुआ है। हैदराबाद, बंग्लौर, चेन्नई, सूरत, अहमदाबाद जैसे समृद्ध नगरों में अब लोग नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि शहर किसी भी देश और राज्य का चेहरा होते हैं। शहरों की खूबसूरती उसके बेहतर व्यवस्थापन से है। चौहारों पर लगी अनावश्यक एवं पुरानी होर्डिंग को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने सचिव नगर विकास को निर्देश दिया कि शहरों में विज्ञापन हेतु होर्डिंग लगाने के लिए एक व्यापक नीति बनाई जाए कि कहां पर विज्ञापन लगाना है कहां नहीं, इसका स्पष्ट उल्लेख हो। शहरों की अनाधिकृत सब्जी मण्डियों, वाहन स्टैण्डों, फुटपाथों और नाले-नालियों में किये गये अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है। शहरों की अवैध पार्किंग पर कार्यवाही करें, जिससे कि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करना होगा। शहरों में सुबह 05:00 से 08:00 बजे बीच सफाई हो रही है, ऐसी व्यवस्था पहली बार हुई है। गुजरात के सूरत एवं अहमदाबाद जैसे नगर निगमों में अर्द्धरात्रि में ही सफाई का कार्य हो जाता है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। गली-मुहल्लों में चौपाल लगाए जाए, मानव और मशीन का भरपूर उपयोग किया जाए, कार्मशियल क्षेत्रों में और अपने घरों में लोग डस्टबिन का प्रयोग करें। साफ-सफाई, सुन्दरीकरण एवं व्यवस्थित जीवन मानव के सामान्य जीवन का अब हिस्सा बनें, इसके प्रयास करना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक जीवन एवं पर्यावरण के लिए बहुत घातक है। इसके प्रयोग पर पूर्णतया रोक लगाने के भी प्रयास किए जायें।

योजक बनकर कार्य करें शोधार्थी, आपके थोड़े प्रयास से समाज उठ खड़ा होगा: सीएम योगी

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने हेतु नगरीय सुविधाओं और व्यवस्थापन को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के नगर निगमों के महापौर एवं अधिकारी गुजरात जाकर सूरत एवं अहमदाबाद नगर निगम की व्यवस्था को देख रहे और पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अरबन प्लॉनिंग और मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिसका फायदा नगरों के विकास में मिलेगा।

AK Sharma

कार्यक्रम में सचिव गर विकास रविन्द्र कुमार, विशेष सचिव डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया, संयुक्त सचिव  कल्याण बनर्जी, अपर निदेशक  रितु सिंह, लखनऊ नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी ले0 कर्नल  सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantriUrban Development Minister
Previous Post

योजक बनकर कार्य करें शोधार्थी, आपके थोड़े प्रयास से समाज उठ खड़ा होगा: सीएम योगी

Next Post

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

यह भी पढ़ें

Major terrorist attack on Pakistani army

सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत

13/09/2025
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप C को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये फैसला

07/11/2024
Bus Fire

चलती बस बनी आग का गोला, आठ श्रद्धालुओं के मरने की आशंका

18/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version