• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल शारीरिक-मानसिक विकास और समभाव का माध्यम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता का वातावरण उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा।

अपने संबोधन में मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों और खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश के नागरिक होने के नाते, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को जीवंत और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन को जाता है। स्टेडियम के निर्माण के समय प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि यह परिसर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो, और आज यह देश के प्रमुख खेल परिसरों में अपनी पहचान बना चुका है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास को सुदृढ़ करता है तथा समाज में खेल भावना और समभाव का संचार करता है। उन्होंने कहा कि गीता के समभाव का सबसे सहज अभ्यास खेल के माध्यम से होता है, जहाँ जीत और हार दोनों को समान भाव से स्वीकार किया जाता है। आज खेल एक बड़ी इंडस्ट्री के रूप में उभर रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है। ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल इस दिशा में प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण हैं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत खेलों में विश्व स्तर पर अग्रणी बने, और इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए के शर्मा एवं  महेंद्र नाथ पांडेय ने उत्तर प्रदेश की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अन्य जनप्रतिनिधिगण, खेल संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

‘यूपी दिवस’ केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : मुख्यमंत्री

Next Post

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Navneet Rana

बीजेपी की दिग्गज नेता को मिली गैंगरेप की धमकी, राजनीति जगत में मचा हड़कंप

29/10/2025
CM Dhami honored meritorious students

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट : असंभव है सिविल सर्विस प्री परीक्षा को स्थगित करना

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version