• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी स्थापना से लेकर अभी तक देशहित में कार्य कर रही है बीजेपी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/04/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बीजेपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्हनी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने सर्वप्रथम जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर आधारित लगाई गयी प्रदर्शनी का भी उन्होंने फीता काटकर उदघाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड में सलामी भी ली। मंत्री जी के जौनपुर पहुँचने पर कार्यकताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिन्तकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने (AK Sharma) कहा कि ‘यूनान, मिश्र, रोमा सब मिट गये जहां से, कुछ तो हस्ती है हमारी कि मिटती नही। भारत की संस्कृति, विरासत व मिट्टी में कुछ तो दुनिया से अलग है कि बहुत से झंझावात, कुठाराघातों व संकटों को झेलते हुए अभी भी अमिट बनी हुई है। यहाँ तक कि अपनी अमानवीय कूप्रथाओं, कूरीतीयों को भी समय के साथ समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि 1975 में इमरजेन्सी के बाद जब देश मेें चारो ओर भ्रष्टाचार, चरमपन्थ, अलगाववाद का बोल-बाला था और देश चारो ओर से संकटों से घिरा था, उसी वक्त श्रृद्धेय अटल बिहारी वाजपयी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जन्ता पार्टी की स्थापना हुई। तभी से आज तक बीजेपी देशहित में कार्य कर रही है और अब मोदी जी के नेतृत्व में अपने चरमोत्सव की स्थिति में पहुँच चुकी है। अब भारत मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी के दृढ़ संकल्प से पूर्वोत्तर के राज्य और जम्मू-काश्मीर देश से अलग होने से तथा देश की एकता, अखण्डता व सार्वभौमिकता तार-तार होने से बची है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भाजपा देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विरासत के साथ विकास कर रही है, जिससे सभी को लाभ मिल रहा है। मोदी जी का सुशासन लोगों को पुरूषार्थ के साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करेंगा। मोदी जी की पहल पर ही महिलाए भी आज जनधन खाता का प्रयोग कर रही है। कोरोना काल में जब बहुत से लोगों के रोजी-रोज़गार बंद हो गये थे। ऐसे 80 करोड़ लोगों को मोदी जी मुफ्त में अनाज दे रहे हैं। पहले यही अनाज 40 प्रतिशत तक गोदामों में सड़ जाता था। इस अनाज से यूपी जैसे राज्य को 06 महीने तथा बिहार को 01 वर्ष तक मुफ्त में भोजन खिलाया जा सकता था। आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक गरीब को तथा 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुज़ुर्गों को 05 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता हैं। पहले तो लोगों को इलाज कराने में अपनी जमीन-जायदाद तक गिरवी रखनी पड़ती थी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है, जो पहले विश्व की 11वें नं. की अर्थव्यवस्था थी अब वह 05वेें नo की अर्थव्यवस्था बन चुकी है। विश्व के 200 देशों के बीच ईज़ ऑफ डूईंग बिज़नेस में भारत की स्थिति पहले 142 वें स्थान पर थी जो कि अब 50 वें स्थान पर आ गयी है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की विदेश नीति मजबूत हुई है, पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है। अब तो संयुक्त राष्ट्र संघ भी हमारी बातों को ध्यान से सुनता है। पहले हमारे देश में सेना की 300 से 400 छोटी-छोटी सामग्री विदेशों से मंगानी पड़ती थी। सैनिकों के हेल्मेट, चश्मा, जूते, वर्दी तक विदेशों से आती थी, जिसमें खूब भ्रष्टाचार होता था। मोदी जी के प्रयासों से अब इनका उत्पादन देश में हो रहा है। जूता का आयात बंद होने से आगरा में जूता बनाने वाली कम्पनियों और कारीगरों को फायदा हुआ।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि देश में 02 डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहे है, जिसमें से एक उ0प्र0 के बुन्देलखण्ड में बन रहा है। कुछ वर्षाें में ही भारत आयुध के क्षेत्र में आयात करने के बजाय निर्यात करने वाला देश बन जाएगा। मोदी जी की सोच की बदौलत भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। देश व प्रदेश में निवेश बढ़ेगा तो यूवाओं को रोज़गार मिलेगा, नहीं तो आसामाजिक तत्व उनको बन्दूक पकड़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की काम करने की स्किल, स्पीड से भारत जल्द ही विकसित राष्ट्र बनेगा। वन नेशन-वन इलेक्शन की मोदी जी की सोच देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन पावर ग्रिड, वन नेशन वन ट्रांजे़क्शन जैसी अनेको व्यवस्थाएं चलाई, जिससे देशवासियों को काफी फायदा हो रहा है।

इस दौरान मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तथा पार्टी द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये निर्णयों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भाजपा के पहले अध्यक्ष बने पं अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों एवं राष्ट्रवाद के मूल्यों के बारे में प्रकाश डाला।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 04 अप्रैल, 1980 को सुशासन रुपी भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी जिसके मुख्य कर्ताधर्ता अटल विहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी थे। जिनके कठिन परिश्रम और त्याग समर्पण से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ देश के गरीबों, किसानों ,महिलाओं एवं नौजवानों की भी चिंता की। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसानों को किसान सम्मन निधि, मुफ्त राशन देने के साथ खाना पकाने के लिए मातृ शक्तियों को उज्जवला गैस की सुविधा मुफ्त में प्रदान किया। यही देश को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रथम श्रेणी मानी जाती है, जिसे प्रधानमंत्री जी ने कर दिखाया।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ विरासत पर भी ध्यान दे रही है चाहे हमारे पौराणिक स्थलो व धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या, काशी, मथुरा और तीर्थराज प्रयाग है।

उन्होंने कहा कि जैसा 50 साल पहले हमने मां विंध्यवासिनी धाम को बदहाल स्थिति में देखा था वैसे ही आज के 03 साल पहले भी इस अवस्था में हमने मां विंध्यवासिनी धाम को देखा था लेकिन पिछले 03 सालों में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर को भव्य एवं दिव्य बनाया गया। ऐसे ही प्रदेश के कोने-कोने में हमारे जितने भी पौराणिक धार्मिक स्थल हैं, उनका तेजी से जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण करने का काम हम लोग कर रहे हैं।

उन्होंने (AK Sharma) जौनपुर की बात करते हुए कहा कि पहले जौनपुर की साफ सफाई और आज की साफ सफाई में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा, हमारे नगरों के सभी स्वच्छता कर्मी सुबह 5:00 बजे से ही सड़कों पर उतरकर जगह-जगह साफ सफाई में लग जाते हैं, इसका कारण है कि आज हमारे प्रदेश का हर एक नगर हर एक कोना स्वच्छ एवं दिव्य दिखाई दे रहा है।

पार्टी के कार्यकर्ता का पदाधिकारी बीजेपी की रीढ़ है – एके शर्मा

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विपक्ष के अफवाहों एवं दुष्प्रचार से सचेत एवं सतर्क रहने के साथ क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा की सुशासन वाली सरकार प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बनाई जा सके।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ,,संचालक सुशील मिश्र , विधायक रमेश चन्द्र मिश्र , प्रभारी प्रबुद्ध द्विवेदी , भाजपा नेता सतीश सिंह , नगर पंचायत अध्यक्षा मनोरमा मौर्य सहित सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष , बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख व सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे‌।

Tags: ak sharma
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी के लिए युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, तैयार होंगे ‘रेडी टू वर्क’ दस्ते

Next Post

लागू हो गया वक्फ का नया कानून, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Waqf Amendment Bill

लागू हो गया वक्फ का नया कानून, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें

JP Nadda

‘… राहुल की करतूत भूल गए क्या?, खरगे की चिट्ठी पर जेपी नड्डा का पलटवार

19/09/2024
Gunda Act

एक दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई

02/03/2021
Love Jihad

बरेली कचहरी में कथित लव जिहाद के मामले को लेकर हंगामा

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version