• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने उदयपुर में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Writer D by Writer D
15/10/2022
in उत्तर प्रदेश, राजस्थान, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन 14-15 अक्टूबर, 2022 को हुआ। इस सम्मेलन में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की ऊर्जा योजनाओं एवं परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचना को व्यवस्थित बनाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी मंथन हुआ। इस आयोजन में देश के कई राज्यों के ऊर्जा मंत्री एवं भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा सचिव एवं राज्यों तथा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) भी इसमें सम्मिलित हुए।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की माँग ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस गर्मी में बढ़ी हुई माँग को भारत सरकार की सहायता से कोयला ज्यादा खपत करके पूरा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवीन ऊर्जा के लिए बायो फ्यूल नीति बनाई गयी है। नई सोलर पॉलिसी भी बनायी गयी है। प्रदेश की बढ़ती हुई ऊर्जा जरूरतों को सभी प्रकार के संसाधनों से पूरा करना है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार में प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक गाँवों-मज़रों और 1.47 करोड़ से अधिक घरों का विद्युतीकरण पिछले पाँच साल के कार्यकाल में हुआ।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने आगे यह भी आग्रह किया कि अभी भी बहुत से मजरे बचे हैं। उनके विद्युतीकरण के लिए भारत सरकार को मदद करनी चाहिए। उनके इस आग्रह को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं टीम ने सहर्ष स्वीकार किया। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि बड़े शहरों और पर्यटन स्थलों पर बिजली के तार और केबल अंडरग्राउंड करना यह समय की माँग है। इस कार्य में भी भारत सरकार मदद करे। इस प्रस्ताव को भी भारत के ऊर्जा मंत्री ने स्वीकार किया।

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु: सीएम योगी

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने यह भी सुझाव दिया की हवाई अड्डों की तर्ज़ पर भारत के चुनिंदा केंद्रीय सुरक्षा बलों को बिजली संयंत्रों की सुरक्षा में लगाया जाय, जिससे सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार के खतरे को टाला जा सके और जरूरत पड़ने पर बिजली चोरी रोकने में भी इनका उपयोग किया जा सके। भारत के ऊर्जा मंत्री इस सुझाव को भी स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बिजली बिल की वसूली के लिए किस प्रकार उ0प्र0 में महिला स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की मदद ली जा रही है। इसे सभी प्रतिभागियों ने सराहा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अन्य कई सुझाव दिए जिसमें थर्मल प्लांट की स्थापना कोयले की खदानों पर की जाए। इससे कोयला ढोकर अन्य राज्यों में भेजने की बजाय बिजली भेजी जा सकती है। नेशनल ग्रिड बनने के बाद यह अब सम्भव है। इससे क़ीमत भी घटेगी और पर्यावरण का फायदा होगा और रेल की समस्या भी नहीं रहेगी। भारत के ऊर्जा मंत्री ने इस पर अमल करने को कहा। हरित ऊर्जा के लिए ग्रिड में चार्ज नही लेने की दूरगामी व्यवस्था, पीपीए के लिए राष्ट्रीय मार्गदर्शिका और अन्य कई सुझाव उपभोक्ताओं के हित में ऊर्जा मंत्री ने दिए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार उ0प्र0 केंद्रीय संस्थानों के महंगे लोन को बैंक के लोन में अदल-बदल करके ब्याज पर होने वाला खर्च घटा रहा है। इसे भारत के ऊर्जा मंत्री एवं उपस्थित सभी , ने बहुत सराहा।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु: सीएम योगी

Next Post

‘नेताजी’ की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाएंगे अखिलेश यादव, शिवपाल भी रहेंगे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Mulayam Singh

'नेताजी' की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाएंगे अखिलेश यादव, शिवपाल भी रहेंगे मौजूद

यह भी पढ़ें

Salwan Momika

इराकी कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या

30/01/2025
Kundali Bhagya Fame Dheeraj Dhupar became Master Chef on Weekend

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर वीकेंड पर बने मास्टर शेफ

16/05/2021
Amit Mohan

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा : अमित मोहन

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version